Bollywood Actresses को टक्कर देने आ रही हैं South की ये पॉपुलर एक्ट्रेसेस, जाने इनके बारे में

कई साउथ एक्ट्रेसेस आने वाले दिनों में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इस लिस्ट में साउथ की पॉपुलर और बड़ी एक्ट्रेसेस शामिल हैं तो क्या उनके आने से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से उनकी टक्कर होगी।
मुंबई। बॉलीवुड में अब तक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का कमाल तो आप देखते आए हैं, लेकिन जल्द आपको बॉलीवुड फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस का कमाल दिखेगा। दरअसल, कई साउथ एक्ट्रेसेस हैं जो बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस तो बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। तो कोई एक बार फिर बॉलीवुड में अपना जादू बिखेरने आ रही हैं। वैसे बता दें कि ये सभी एक्ट्रेसेस साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस हैं तो अब इनके आने के बाद क्या ये सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को बड़ी टक्कर देंगी या नहीं, ये आने वाले वक्त पर पता चलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: शादी किए बगैर ही बन गया 48 बच्चों का बाप, अब कोई लड़की नहीं मिल रही
रश्मिका मंदाना
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, नेशनल क्रश भी हैं। अब तक रश्मिका ने साउथ फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। रश्मिका फिल्म गुड बाय से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके बाद रश्मिका, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिशन मजनू और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगी।
नयनतारा
साउथ इंडियन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं नयनतारा। नयनतारा, शाहरुख खान की फिल्म जवान से बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। फैंस नयनतारा और शाहरुख की जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा
सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु ने सीरीज द फैमिली मैन 2 से हिंदी ओटीटी डेब्यू तो किया था। लेकिन अब वह बॉलीवुड फिल्मों में अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी पन्नू के प्रोडक्शन में फिल्म बन रही है जिसमे सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में होंगी।
राशि खन्ना
करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म योद्धा में राशि खन्ना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।
यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े जिन्होंने फिल्म मोहनजोदड़ो से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अब वह 2 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं और वह हैं सर्कस और किसी का भाई किसी की जान। सर्कस में वह रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगी। वहीं किसी का भाई और किसी की जान में सलमान खान के साथ वह लीड रोल में हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप