The Night Manager: अनिल कपूर की 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी स्पाई थ्रिलर सीरीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो आदित्य भी शानदार लग रहे हैं। 'द नाइट मैनेजर' हॉलीवुड की इसी नाम से बनी सीरीज का रीमेक है, जो एक नॉवेल की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ट्रेलर रिलीज़ करते हुए, अनिल कपूर में लिखा, "ट्रेलर की जानकारी देते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'एक आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल। इट्स शो टाइम। द नाइट मैनेजर की स्ट्रीमिंग 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर"
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान
'द नाइट मैनेजर' के ट्रेलर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर के खुद को बर्फ से बचने की कोशिश करने के साथ होती है। इसके बाद परिचय अनिल कपूर के शैलेंद्र 'शैली 'रूंगटा से होता है, जो एक आर्म्स डीलर है और इंडियन इंटेलिजेंस के राडार पर है। लेकिन उसे इस बात का यकीन है कि वह कभी पकड़ में नहीं आएगा। फिर उसके परिवार में आदित्य की एंट्री होती है। आदित्य यानी शान सेनगुप्ता एक सीक्रेट एजेंट हैं जो होटल में नाइट मैनेजर के पद पर काम करता है।
यह खबर भी पढ़ें: Interesting : 78 साल के शख्स ने की 18 साल की लड़की से शादी, 2 साल से चल रहा था अफेयर!
संदीप मोदी के निर्देशन में बनी यह सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर के अलावा शोभिता धुलिपाला, रवि बहल, शाश्वत चटर्जी, अरिस्ता सिंह मेहात, तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप