Singham Again: भगवान ने चाहा तो रोहित शेट्टी के साथ ‘सिंघम अगेन’ हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी- अजय देवगन

मुंबई। अभिनेता अजय देवगन और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने गोलमाल और सिंघम जैसी कुछ सबसे बड़ी हिट फ्रेंचाइजी में एक साथ काम किया हैं, और अब यही हिट जोड़ी, सिंघम अगेन की तैयारी में लगी हैं, वो दोनों की 11वीं फिल्म जिसमें एक्टर और डायरेक्टर को लेबोरेट कर रहे है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिंघम फ्रैंचाइजी के लिए तीसरी बार एक साथ आ रहे है, जिसका शीर्षक सिंघम अगेन होगा, जो शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में अगला अध्याय है जिसमें अक्षय कुमार अभिनीत सूर्यवंशी, और रणवीर सिंह की सिम्बा भी शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें: OMG: 83 साल की महिला को 28 साल के युवक से हुआ प्यार, शादी के लिए विदेश से पहुंची पाकिस्तान
फिल्म का नरेशन शुरू हो चूका हैं, और उसी के बारे में अपने प्रशंसकों को अपडेट करते हुए, देवगन ने शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “सिंघम अगेन के #RohitShetty के नरेशन के साथ नए साल की अच्छी शुरुआत की। मैंने जो स्क्रिप्ट सुनी वह है, भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी।"
दिसंबर 2022 में, शेट्टी ने खुलासा किया था कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सिंघम अगेन में देवगन के साथ नज़र आएंगी। सिंघम फ्रेंचाइजी के अलावा, देवगन और शेट्टी ने जमीन, गोलमाल सीरीज और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
यह खबर भी पढ़ें: पक्षी जो बिना रुके उड़ता रहा 13,560 किलोमीटर, बना दिया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जाने इसके बारे में
बता दे, अजय देवगन इन दिनों अपनी नेक्स्ट फिल्म, भोला की शूटिंग में बिजी है, यह फिल्म अजय देवगन फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज़ फिल्म्स और ड्रीम वारियर पिक्चर्स द्वारा प्रोडूसेड है, यह लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 2019 की तमिल फिल्म कैथी का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में तब्बू भी हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप