Project K : 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज, एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

फिल्म एक फैंटेसी ड्रामा होने वाली है जिसमें प्रभास बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे।
Project K : 'प्रोजेक्ट के' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज, एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के 37वें जन्मदिन के अवसर पर, उनकी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट-के के निर्माताओं ने उनका पहला पोस्टर जारी किया है। जिसमें एक्ट्रेस एक वारियर अवतार में नजर आ रही है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

वैजयंती मूवीज के आधिकारिक अकाउंट ने पोस्टर को रिलीज करते हुए ग्लैमरस अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, कैप्शन में लिखा, "हमारी दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं"

यह खबर भी पढ़ें: Interesting : पाकिस्तानी महिला को पसंद आया ड्राइवर के गियर बदलने का अंदाज, दे बैठी दिल

पोस्टर में दीपिका की आंशिक झलक दी गई है और लिखा है: "अंधेरे में एक आशा।"

a

दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन अभिनीत बड़े बजट की फिल्म प्रोजेक्ट के नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित है। यह फिल्म दीपिका और प्रभास के पहली ऑन-स्क्रीन पैरिंग हैं। फिल्म एक फैंटेसी ड्रामा होने वाली है जिसमें प्रभास बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। इस बीच, अमिताभ बच्चन इस प्रोजेक्ट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: पत्नी घमंडी ना हो जाए... तो इसलिए 200 करोड़ मिलने की बात पति ने किसी को नहीं बताई!

नाग अश्विन की प्रोजेक्ट के अक्टूबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

बता दे, दीपिका बहुत ही जल्द अजय देवगन और रोहित शेट्टी के साथ सिंघम अगेन शुरू करने वाली हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web