HIT 2 Trailer: आदिवि शेष की फिल्म में दिखेगी श्रद्धा मर्डर केस की झलक, दिल दहलादेने वाला ट्रेलर रिलीज

यह फिल्म फर्स्ट पार्ट की तरह एक मर्डर इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर है, और इसे सैलेश कोलानू ने डायरेक्ट किया है।
HIT 2 Trailer: आदिवि शेष की फिल्म में दिखेगी श्रद्धा मर्डर केस की झलक, दिल दहलादेने वाला ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साउथ अभिनेता आदिवी शेष अभिनीत 'हिट: द सेकेंड केस' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म फर्स्ट पार्ट की तरह एक मर्डर इन्वेस्टीगेशन थ्रिलर है, और इसे सैलेश कोलानू ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आदिवि अपने पुराने पुलिस वाले अवतार में नजर आ रहे है, जिसका सामना एक भयानक मर्डर से हो जाता है। केडी के जीवन, प्यार, नौकरी, और बाकी सब कुछ हैं, लेकिन इस मर्डर केस के चलते सब कुछ खतम होने के कगार पर पहुँच जाता है।  

हिट2, एक सीरियल किलर के बारे में है, जो लड़कियों को अपना शिकार बनाता है, उसकी पहली विक्टिम एक संजना नाम की लड़की बनती है, और धीरे-धीरे वह और हत्याएं करता हैं, और पुलिस के साथ माइंड-गेम भी खेलता हैं। क्या केडी मामले को हल करने में सक्षम होगा? क्या वह इस जघन्य अपराध के असली अपराधी को ट्रैक कर पाएगा?

यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?

फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, राव रमेश, श्रीकांत मगंती, कोमली प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रशांति तिपिरनेनी फिल्म का निर्माण कर रही हैं जबकि नेचुरल स्टार नानी प्रस्तुतकर्ता हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web