Athiya KL Rahul Wedding: बेटी अथिया की शादी होते ही सुनील शेट्टी ने बांटी मिठाई, भाई अहान भी आये नजर, देखें Photos

मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने सोमवार शाम 4 बजे फेरे लिए और उसके बाद, पिता सुनील और उनके बेटे अहान शेट्टी ने मीडिया के लोगों को मिठाई बांटी और नव-विवाहित जोड़े की पिक्स लेने के लिए थोड़ा इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
बता दे, शादी वैसे तो बहुत ही पर्सनल अफेर रहा लेकिन अथिया की बेस्ट फ्रेंड मानी जाने वाली कृष्णा श्रॉफ और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर को भी वेन्यू पर स्पॉट किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी शादी: दो महिलाओं ने एक ही लड़के से कर ली शादी, वजह जानकर आप भी रह जाओगे हैरान
बता दें कि शादी के बाद राहुल और अथिया हनीमून पर नहीं जाएंगे। रिसेप्शन के बाद दोनों अपने-अपने काम मेंव्यस्त हो जाएंगे। जहां केएल राहुल अपने अगले टूर्नामेंट के लिए जाएंगे वहीं, अथिया अपने नए वेंचर लॉन्च के लिए तैयार हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले सात फेरे लिए!
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
सिर्फ शादी ही नहीं बल्कि शादी से जुड़ी हर रस्म बेहद खास होने वाली है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि परंपरागत तरीके से साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्ते पर खाना परोसा गया।
शादी की ड्रेस की बात करें तो अथिया और केएल राहुल ने लाल नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस पहनी है। खबर यह भी है कि दोनों ने सब्यसाची का जोड़ा पहना है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप