सड़क हादसे का शिकार हुआ 24 साल का मशहूर एक्टर, डॉक्टर्स को शरीर का ये अंग काटना पड़ा

Actor Dhruvan injured in road accident : सिनेमाजगत से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। 24 साल के एक एक एक्टर का एक्सीडेंट हो गया।
मुंबई। Actor Dhruvan injured in road accident : सिनेमाजगत से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। 24 साल के एक एक एक्टर का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के तुरंत बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही एक्टर का एक अंग काट दिया गया है। फिलहाल एक्टर की हालत काफी ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो है ध्रुवन के नाम से मशहूर एक्टर सूरज कुमार की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज कुमार बीते 24 जून को मैसूर से गुंडलुपर हाईवे से जा रहे थे। सूरज बाइक पर थे और पास से निकलते ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक एक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वो बाइक सहित लॉरी से टकरा गए। इस एक्सीडेंट में सूरज की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। यहां तक कि कई गंभीर चोट भी आई जिसके बाद एक्टर को तुरंत मैसूर के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर बाइक से मैसूर से ऊंटी जा रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
काटना पड़ा पैर
सूरज की हालत काफी ज्यादा सीरियस थी। एक्टर की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को एक्टर का दाहिना पैर तक काटना पड़ा। वर्कफ्रंट की बात करें तो सूरज कुमार इन दिनों प्रिया प्रकाश वारियर के साथ ‘रथम’ नाम के किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। लेकिन अचानक हुए एक्सीडेंट ने सब कुछ बदल दिया। फिलहाल एक्टर की हालत क्रिटिकल है। एक्टर के कार एक्सीडेंट की खबर आते ही हर कोई शॉक्ड है। वहीं फैंस भी काफी ज्यादा परेशान है और जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप