यामाहा ने एफजेड-एस वी3 मैट ब्लैक बाइक की लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

 
Yamaha fz

Yamaha FZ S V3 Rival: यामाहा एफजेड का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से होता है, जिसमें एक 159सीसी का बीएस 6 इंजन मिलता है।

 

नई दिल्ली। Yamaha New Bike: जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा के लिए FZ लाइनअप सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक है,फरवरी 2023 में कंपनी ने FZ की 17,262 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने FZ लाइनअप में V3 और नए V4 मॉडल को शामिल किया है। कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाइक FZ-S V3 को फिर से मैट ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। यह कलर केवल FZ-S V3 के स्टैंडर्ड वैरिएंट में ही उपलब्ध होगा। जबकि डीलक्स वेरिएंट्स में मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक ग्रे और मेजेस्टी रेड शेड्स मौजूद हैं। इस नए कलर वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,21,400 रुपये रखी गई है। यामाहा ने कुछ समय पहले इस कलर को बंद कर दिया था लेकिन अब इसकी फिर से वापसी की गई है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

कैसा है लुक
नया मैट ब्लैक कलर सबसे ज्यादा बिकने वाले कलर ऑप्शंस में से एक है। साथ ही इसको अलग लुक देने के लिए सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। इसमें सिल्वर एक्सेंट को टैंक श्राउड्स, साइड बॉडी पैनल, फ्रंट फेंडर और एग्जॉस्ट कवर के नीचे दिया गया है। जबकि केवल डीलक्स वेरिएंट में गोल्डन कलर के रिम्स मिलते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

पावरट्रेन
Yamaha FZ में एक 2V हेड वाला 149cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो  7,250 RPM पर 12.2 bhp की पावर और 5,500 RPM पर 13.3 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह एक एंट्री-लेवल की स्ट्रीट बाइक है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, एक 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक, एक वाइड हैंडलबार, सिंगल-चैनल ABS के साथ 282 मिमी फ्रंट और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक मिलता है। इसकी, सीट की ऊंचाई 790 mm, कर्ब वेट 135 किलोग्राम और इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 13 लीटर है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

यामाहा R3 और MT-03 इनबाउंड
यामाहा ने हाल ही में एक डीलर इवेंट में अपने मल्टी-सिलेंडर लाइनअप को प्रदर्शित किया। जिसमें YZF-R3, MT-03, MT-07 और MT-09 जैसे मॉडल्स शामिल थे। यामाहा इनमें से कुछ को इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च कर सकती है। इसमें  YZF-R3 और MT-03 के सबसे पहले लॉन्च होने की  संभावना है। इन बाइक में 321 सीसी का पैरेलल-ट्विन मोटर मिलेगा, जो 10,750 आरपीएम पर 42 पीएस की पॉवर और 9,000 आरपीएम पर 29.6 एनएम का टार्क जेनरेट कर सकता है। इनकी कीमत 4-5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web