टोयोटा क्रेटा के 'छक्के छुड़ाने' तैयार इस नई SUV से, 15 जून को आ रही, 4 मीटर से ज्यादा लंबी होगी

 
Toyota Urban Cruiser Icon

टोयोटा अपनी अर्बन क्रूजर आइकॉन नाम की नई SUV को शोकेस करने वाली है। कंपनी न 15 मई को इसे ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले इंडोनेशियाई बाजार में बेचा जाएगा।

 

नई दिल्ली। टोयोटा अपनी अर्बन क्रूजर आइकॉन नाम की नई SUV को शोकेस करने वाली है। कंपनी न 15 मई को इसे ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले इंडोनेशियाई बाजार में बेचा जाएगा। भारत के साथ ग्लोबल बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। टोयोटा अपनी अर्बन क्रूजर SUV को भारत में बंद कर चुकी है। ऐसे में वो इस नए नाम के साथ एक बार फिर वापसी कर सकती है। इस मारुति की न्यू ब्रेजा SUV के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

4-मीटर से ज्यादा होगी लंबाई
टोयोटा की यह नई SUV राइज (Raize) के ऊपर का मॉडल होगा, जो चार मीटर लंबी है। माना जा रहा है ये लगभग 4.3 मीटर लंबी होगी। यह 5-सीटर SUV होगी। इसके व्हीलबेस को अवांजा के साथ शेयर करने की संभावना है। जो 2,655mm है। दूसरी तरफ हुंडई क्रेटा का व्हीलबेस 2,610mm है। यानी ये क्रेटा पर भारी बैठ सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

ग्रैंड विटारा के कई फीचर्स मिलेंगे
अर्बन क्रूजर हाइराइडर में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के साथ कई समानताएं हैं। इसके साथ ही अपकमिंग अर्बन क्रूजर आइकॉन उसी DNGA आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी जिसका उपयोग टोयोटा के सब-ब्रांड Daihatsu में किया जाता है। DNGA पहले से ही राइज सब-फोर-मीटर SUV में इस्तेमाल किया गया है। जिसे ASEAN बाजारों में बेचा जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

1.5-लीटर इंजन मिलने की उम्मीद
अर्बन क्रूजर आइकॉन के पावरट्रेन की डिटेल वैसे तो सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल / हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, लोअर वैरिएंट को नॉन-हाइब्रिड वर्जन से जोड़ा जा सकता है। टोयोटा अर्बन क्रूजर आइकॉन को भारत में शोकेस नहीं किया जाएगा।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web