रीलॉन्च होगी Honda की ये धांसू बाइक, जवां दिलों की धड़कन थी कभी, ब्लैक में होती थी बिक्री

 
honda cg 125

जापान की बाइक निर्माता होंडा की चीन एफिलिएट कंपनी वुयांग होंडा ने चीन में CG125 लॉन्च की है। जिसे भारत में CD100 का नया अवतार माना जा रहा है।

 

नई दिल्ली। Petrol Bike: अस्सी के दशक में Yamaha RX100 और Hero Honda CD100 मोटरसाइकिल हर युवा दिल की धड़कन हुआ करती थी। उस समय हर शख्स इसे एक बार चलाने या लेने का सपना रखता था। यहां तक इन्हें लेने की होड़ इतनी अधिक थी कि लोग अधिक पैसे देकर इन्हें ब्लैक में भी खरीदने को तैयार रहते थे। हाल ही में यामाहा ने अपनी Yamaha RX100 को फिर से लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में अब Honda ने अपनी Honda CD100 को फिर से बाजार में उतारने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

आइकॉनिक बाइक, मजबूती, परफॉर्मेंस और किफायती दाम के लिए जानी जाती है
पहले जब Hero Motocorp और Honda साथ थी तो यह Hero Honda CD100 के नाम से आती थी। लेकिन अब दोनों कंपनियों के अलग होने के बाद होंडा इसे नए कलेवर में लॉन्च करेगा। इसके इंजन, फीचर्स और लुक्स में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह कंपनी की आइकॉनिक बाइक थी। जो अपनी मजबूती, परफॉर्मेंस और किफायती दाम के लिए जानी जाती थी। कंपनी इनसे समझौता नहीं करने वाली है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

होंडा का CG125 का मिलता-जुलता रूप होगी  
जापान की बाइक निर्माता होंडा की चीन एफिलिएट कंपनी वुयांग होंडा ने हाल में चीन में CG125 लॉन्च की है। जिसे भारत में CD100 का नया अवतार माना जा रहा है। इसकी शुरूआती कीमत 89,800 रुपये एक्स शोरुम हो सकती है। है। कंपनी इस बाइक को रेट्रो लुक, ड्यूल टोन में अलॉय व्हील के साथ पेश करेगी। साथ में सेफ्टी फीचर्स के लिए ABS ब्रेकिंग सिस्टम होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च होने की डेट का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि 2024 की शुरूआत में यह बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकती है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web