Stock market holiday: NSE, BSE बुधवार नहीं इस डेट को रहेंगे बंद

 
bse

शेयर बाजार में छुट्टी: बकरीद के लिए शेयर बाजार की छुट्टी को एनएसई द्वारा संशोधित किया गया है और एनएसई (NSE) की आधिकारिक वेबसाइट ने छुट्टी को 28 जून 2023 की बजाय 29 जून को कर दिया है।

 

नई दिल्ली। Stock market holiday: बीएसई और एनएसई पर कारोबार बुधवार के बजाय गुरुवार को सस्पेंड रहेगा। एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारतीय शेयर बाजार बुधवार को खुला रहेगा। बकरीद त्योहार की छुट्टी एक दिन पहले 29 जून 2023 को कर दी गई है। बकरीद के लिए शेयर बाजार की छुट्टी को एनएसई द्वारा संशोधित किया गया है और एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट ने छुट्टी को 28 जून 2023 की बजाय 29 जून को कर दिया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

शेयर बाजार की छुट्टी में बदलाव के कारण पर एनएसई नोटिस में कहा गया है, “29 जून, 2023 को बकरीद के कारण छुट्टी में बदलाव और एक्सचेंज सर्कुलर में आंशिक संशोधन के संबंध में महाराष्ट्र सामान्य प्रशासन विभाग की 26 जून, 2023 की संलग्न अधिसूचना के अनुसार जून 2023 में ट्रेडिंग अवकाश में 28 जून, 20223 की जगह 29 जून, 2023 को कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इस साल शेयर बाजार की छुट्टियां

SI.NO. अवकाश दिनांक दिन
1 गणतंत्र दिवस जनवरी 26,2023 गुरुवार
2 होली मार्च 07,2023 मंगलवार
3 राम नवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार
4 महावीर जयंती अप्रैल 04,2023 मंगलवार
5 गुड फ्राइडे अप्रैल 07,2023 शुक्रवार
6 डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल,2023 शुक्रवार
7 महाराष्ट्र दिवस 01 मई,2023 सोमवार
8 बकरीद जून 29,2023 गुरुवार
9 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 मंगलवार
10 गणेश चतुर्थी 19 सितंबर,2023 मंगलवार
11 महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर,2023 सोमवार
12 दशहरा अक्टूबर 24,2023 मंगलवार
13 दिवाली बलिप्रतिपदा नवंबर 14,2023 मंगलवार
14 गुरुनानक जयंती 27 नवंबर,2023 सोमवार
15 क्रिसमस दिसंबर 25,2023 सोमवार

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web