रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी शेयर बाजार का, 66,600 के करीब, NSE में भी तेज उछाल

 
bse

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स 529.03 अंक की बढ़त के साथ 66,589.93 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर, निफ्टी 146.95 अंक के लाभ से 19,711.45 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है।

नई दिल्ली। Share Market Updates: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स 529.03 अंक की बढ़त के साथ 66,589.93 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर, निफ्टी 146.95 अंक के लाभ से 19,711.45 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। बता दें, आज सेंसेक्स 66,565 के इंट्रा - डे हाई पर एक समय पहुंच गया था। 

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

सेंसेक्स में एसबीआई, रिलायंस, विप्रो, एचडीएफसी के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। टॉप 30 में 19 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुई हैं। वहीं, टायटन के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 

सोमवार को बैंक निफ्टी 1.4 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुआ। पीएनबी, एसबीआई के शेयरों में आज 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एनएसई में डेब्यू करने वाला लॉयड भी 4 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

1:45 बजे: शेयर बाजार में बंपर खरीदारी के बीच सेंसेक्स 66414.24 के स्तर पर नया ऑल टाइम हाई  बनाया है। अभी 339 अंकों की उछाल के साथ 66400 के स्तर पर है। जबकि, निफ्टी ने भी इतिहास रचते हुए 19666 के नए शिखर को छुआ। अभी 92 अंकों की तेजी के साथ 19657 के स्तर पर है।

12: 37 बजे:  शेयर बाजार ने आज कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। सेंसेक्स अब 66362 के सर्वकालिक स्तर को छू कर लौटा है। अभी यह 222 अंकों की बढ़त के साथ 66283 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी 19652 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब 70 अंकों की बढ़त के साथ 19634 के स्तर पर है। निफ्टी टॉप गेनर में आईटी स्टॉक्स छाए हुए हैं। विप्रो करीब 4 फीसद ऊपर है। टेक महिंद्रा में 2.46 और एलटीआई माइंडट्री में 2 फीसद से अधिक की उछाल है। डॉक्टर रेड्डी और रिलायंस भी आज 2 फीसद से ऊपर चढ़ चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला

10: 34 बजे:  महज एक घंटे से थेड़े अधिक समय में शेयर बाजार ने आज कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। सेंसेक्स रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के बाद कई ऑल टाइम हाई बनाते हुए अब 66310.96 के स्तर को छू कर लौटा है। अभी यह 178 अंकों की बढ़त के साथ 66239 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी भी ऐतिहासिक शुरुआत के बाद 19641 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। अभी 50 अंक ऊपर 19615 के स्तर पर है।

10: 16 बजे:  शेयर बाजार अब एक और नए शिखर पर पर पहुंच गया है। रिकॉर्डतोड़ शुरुआत के बाद रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। सेंसेक्स आज 66292.12  के नए सर्वकालिक स्तर को छू चुका है। अभी 234 अंकों की बढ़त के साथ 66295 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी भी ऐतिहासिक शुरुआत के बाद 19631 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। अभी 65 अंक ऊपर 19630 के स्तर पर है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

Share Market 9:15 बजे: भारतीय शेयर बाजार ने एक और इतिहास रचते हुए रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है। पहली बार बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 66,148.185 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी ने 19582 के सर्वकालिक उच्च स्तर से दिन के कारोबार की शुरुआत की है। बता दें  बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंक या 1.19 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 66,060.90 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 66,159.79 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर तक चला गया था।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुक्रवार को अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 19,564.50 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 19,595.35 के अपने नए उच्च स्तर तक गया।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 88 अंकों की उछाल के साथ 666149 के स्तर पर था। जबकि, निफ्टी 12 अंकों की तेजी के साथ 19576 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।  सुबह के सत्र में निफ्टी 19612 और सेंसेक्स 66189 के स्तर को छू चुा था।  निफ्टी टॉप गेनर में अडानी एंटरप्राइजेज, अपोलो हॉस्पिटल, टडानी पोर्ट्स, बजाज ऑटो और अल्ट्राटेक सीमेंट थे तो टॉप लूजर में ओएनजीसी, टीसीएस, इन्फोसिस, हिन्डाल्को और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज स्टॉक्स थे।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web