टाटा टियागो नहीं अब MG कॉमेट देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनी, 1.60 लाख रुपये में ऐसे आ जाएगी घर

 
mc comet

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार अब MG कॉमेट EV बन चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपए है। कंपनी ने अभी इसके दूसरे वैरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

 

नई दिल्ली। देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार अब MG कॉमेट EV बन चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपए है। कंपनी ने अभी इसके दूसरे वैरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि मई में इसके अन्य वैरिएंट की कीमत से पर्दा उठाया जाएगा। कॉमेट EV से पहले टाटा टियागो EV देश की सबसे सस्ती कार थी। इसकी कीमत 8.69 लाख रुपए से शुरू थी। ऐसे में कॉमेट को खरीदने के लिए आपको 8 लाख से कम रुपए खर्च करने होंगे। अब यदि आपके पास इतना बजट भी नहीं है तो आप इसे आसान EMI में खरीद सकते हैं। हम यहां पर आपको कॉमेट के 5, 6 और 7 साल के लोन पर EMI का गणित बता रहे हैं।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

यदि आप MG कॉमेट EV को खरीदने के लिए 20% डाउनपेमेंट करके 80% लोन लेते हैं। तब आपको कितना लोन लेना होगा और कितनी EMI बनेगी। ऑटो लोन करीब 8% की ब्याज दर से मिल जाता है। हम यहां पर 8.50% के इंटरेस्ट रेट के साथ पूरा गणित बता रहे हैं। इस बात का ध्यान रहे कि ये कैलकुलेशन कार की एक्स-शोरूम कीमत पर है। यानी आपको रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, RTO जैसे अमाउंट जेब से देने होंगे।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कॉमेट EV में 42 पीएस के पावर आउटपुट और 110 एनएम टॉर्क के साथ 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। 3.3 kW चार्जर की मदद से चार्जिंग का समय 10 से 80% के लिए 5 घंटे और 0 से 100% के लिए 7 घंटे है। ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 230 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि कॉमेट EV से 1000km का चलने का खर्च 519 रुपए आएगा

यह खबर भी पढ़ें: 7 दिनों की विदेश यात्रा में फ्लाइट-होटल पर खर्च सिर्फ 135 रुपये!

इसका डिजाइन वूलिंग एयर EV से मिलता है। कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।

इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी।  MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (नीला), सेरेनिटी (हरा), सनडाउनर (नारंगी) और फ्लेक्स (लाल) में खरीद पाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web