नई Honda Shine 125 धमाकेदार फीचर्स संग हुई लॉन्च, कीमत नहीं करेगी निराश

 
honda shine

नई दिल्ली। New 2023 Honda Shine 125 (OBD2): होंडा मोटर्स देश के टू व्हीलर मार्केट में लगातार अपनी नई-नई बाइक्स और स्कूटर को लांच कर रही है। अब कंपनी ने OBD-2 कंप्लेंट होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) को बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें की देश के 125 सीसी टू व्हीलर सेगमेंट में होंडा शाइन 125 बाइक की लोकप्रियता सबसे अधिक है। इसका इंजन काफी बेहतर है और यह ज्यादा माइलेज ऑफर करता है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को कई आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

2023 Honda Shine 125 की कीमत
होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक दो वेरिएंट के साथ बाजार में मौजूद हैं। जिसमें पहला ड्रम ब्रेक वेरिएंट है। जिसकी बाजार में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79,800 रुपये रखी गई है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिल जाता है। इसकी बाजार में एक्सशोरूम कीमत 83,800 रुपये रखी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

2023 Honda Shine 125 का पॉवरफुल इंजन
कंपनी ने 2023 होंडा शाइन 125 (2023 Honda Shine 125) बाइक में OBD2 उत्सर्जन मानदंडों पर आधारित एक अपडेटेड इंजन लगाया है। यह एक 123.94 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है। जो फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित है। इसमें कंपनी ने ACG स्टार्टर मोटर लगाया है। जिसे E20 मिश्रित फ्यूल पर चलाया जा सकता है। इसकी क्षमता 10.59 bhp की अधिकतम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क बनाने की है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

इस बाइक में आरामदायक राइड के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोकर्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग शॉक एब्सॉर्बेर लगाया गया है। वहीं बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में कंपनी ने कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। वेरिएंट के हिसाब से इसमें ड्रम और डिस्क के कॉम्बिनेशन के साथ ही दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक भी मिल जाता है।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web