MG Comet EV की बुकिंग हुई शुरू, 8 लाख रुपये से कम का शुरुआती प्राइस

Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है।
नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। पिछले महीने MG Motor ने Comet EV को लॉन्च किया था। इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू हो गई है। यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। इसे बुक कराने के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने बताया है कि यह शुरुआती प्राइस 5,000 बुकिंग्स के लिए है। इसके बाद इसका प्राइस बढ़ाया जा सकता है। इसे बुक करने के लिए MG Motor की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें 'E-book your MG'विकल्प पर जाने के बाद Comet EV के वेरिएंट को चुनना होगा। बुकिंग की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। Comet EV की डिलीवरी 22 मई से शुरू होगी। MG Motor ने Comet EV के कस्टमर्स के लिए 'ट्रेस एंड ट्रैक' सुविधा भी दी है जिसमें कस्टमर्स अपने व्हीकल को प्रोडक्शन से लेकर डिलीवरी तक ट्रैक कर सकेंगे। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें ABS, EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर 3 प्वाइंट सीट बेल्ट्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स हैं दिए गए हैं। इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप