Instagram टेंशन बढ़ाएगा Twitter की, जबर्दस्त ऐप ला रहा 6 जुलाई को

इंस्टाग्राम का नया ऐप 6 जुलाई को लॉन्च हो सकता है। इस ऐप का नाम थ्रेड्स है। इसे ट्विटर का कॉम्पिटीटर माना जा रहा है। इस ऐप में इंस्टाग्राम कई जबर्दस्त फीचर देने वाला है। आइए जानचे हैं डीटेल।
नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) की मुश्किल बढ़ने वाली है। ट्विटर को टक्कर देने के लिए इंस्टाग्राम का नया ऐप आ रहा है। इस ऐप का नाम थ्रेड्स (Threads) है। इंस्टाग्राम का यह नया ऐप यूएस में iOS App Store पर देखा गया है। ट्विटर के इस कॉम्पिटीटर ऐप की एंट्री 6 जुलाई को हो सकती है। ऐप स्टोर पर दिए गए डिस्क्रिप्शन के अनुसार थ्रेड्स ऐप कम्यूनिटीज को एक जगह पर कई सारी चीजों को डिस्कस करने और कल ट्रेंड होने वाले टॉपिक्स के बारे में बात करने की सुविधा देगा। डिस्क्रिप्शन के अनुसार इस ऐप के यूजर अपने पंसदीदा क्रिएटर को फॉलो करके उनके साथ कनेक्ट हो सकते हैं। इसकी मदद से यूजर अपने आइडियाज, कॉन्टेंट और क्रिएटिविटी के जरिए खुद के फॉलोअर भी बना सकते हैं।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
स्टैंडअलोन ऐप की तरह कर सकेंगे यूज
यह ऐप इंस्टाग्राम से कनेक्टेड होगा, लेकिन यूजर इसे एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह यूज कर सकेंगे। ऐप के बारे में अभी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। रिपोर्ट्स और लीक फोटो के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी इस ऐप में लाइक, कॉमेंट, रीपोस्ट और शेयर का ऑप्शन देने वाली है। ऐप स्टोर पर मौजूद स्क्रीनशॉट के अनुसार इस ऐप में यूजर्स को टॉगल भी मिलेगा। इससे वह पोस्ट पर रिप्लाइ करने वाली ऑडिएंस को तय कर सकेंगे। इसके लिए ऐप में everyone, people you follow और only those mentioned in the post का ऑप्शन मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
अब ट्वीटडेक के लिए भी देने होंगे पैसे
एलन मस्क की एंट्री के बाद से ट्विटर में आए दिन नए-नए बदलाव हो रहे हैं। हाल में मस्क ने यूजर्स के लिए पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी तय कर दी है। इसके अलावा ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन चार्ज के कारण भी यूजर ट्विटर से दूरी बना रहे हैं। ट्विटर से जुड़ी ताजा खबर अब यह है कि ट्वीटडेक (TweetDeck) यूज करने के लिए भी यूजर का वेरिफाइड होना जरूरी है। कंपनी ने कहा कि यह बदलाव 30 दिन में दिखना शुरू हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
ट्वीटडेक अब तक फ्री था। इसे बिजनस और न्यूज ऑर्गनाइजेशन ज्यादा यूज करते हैं। यह कॉन्टेंट को आसानी से मॉनिटर करने की सुविधा देता है। अब ट्विटर इस पर चार्ज लगा कर अपने रेवेन्यू को बढ़ाना चाहता है। कंपनी ने इंडिविजुअल यूजर्स के लिए 650 रुपये का मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज तय किया है। वहीं, ऑर्गनाइजेशन्स को वेरिफिकेशन के लिए हर महीने 82,300 रुपये (टैक्स अलग से) खर्च करने होंगे।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप