Gold-Silver Rate Today: सितंबर महीना खत्म होने से पहले सोने की कीमतों में तेज गिरावट, आज का 10 ग्राम का रेट

 
Gold- Silver Price Today: झारखंड में सोने-चांदी का भाव स्थिर, इन्वेस्टमेंट का अच्छा मौका, जानें आज का रेट

Gold Silver Price Updates: अगर आप सोने-चांदी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आज यानी 27 सितंबर को आपके पास सस्ते रेट पर सोना खरीदने का जबरदस्त मौका है। शादियों का सीजन नवंबर के महीने से शरू होने वाला है। शादियों में लोग जमकर सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। आज यानी गुरुवार को जहां एक तरफ सोने की कीमत में गिरावट आई है, तो वहीं चांदी की चमक भी फीकी पड़ती हुईं नजर आ रही हैं। सोने-चांदी की खरीद से पहले आपके लिए मार्केट का रेट जान लेना बहुत ही ज्यादा जरुरी है। ताकी आपको समझ आ सके कि आज आपके लिए सोना-चांदी खरीदना कितना फायदेमंद हो सकता है और किस शहर में सोने और चांदी के क्या भाव चल रहे हैं। आज सोने की कीमत (MCX Gold Price) पर लगभग 58,000 आ गई है। जबकि चांदी की कीमत 71,000 दर्ज की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर अब घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत क्या है?

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, चेन्नई में सोने का भाव 55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है। अब मुंबई की बात करें तो 54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोने के भाव 54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में आपको सोना खरीदने में जरा भी देरी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, सोने के दाम कभी भी बढ़ सकते हैं।

24 कैरेट गोल्ड की कीमत क्या है?

सबसे पहले चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 59,780 रुपये प्रति 10 ग्राम बेचा जा रहा है। जबकि, मुंबई में 24 कैरेट सोना का भाव 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम खरीदा जा सकता है। पुणे में 24 कैरेट सोना 59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। नोएडा में 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है।

From around the web