इन 5 कार कंपनियों को भारत छोड़ने पर सभी करते है मिस, करती थी जबरदस्त कारों का प्रोडक्शन

नई दिल्ली। Best Cars in India: भारत हमेशा से विदेशी कार निर्माताओं के लिए एक बहुत बड़ा बाजार रहा है। दुनियाभर से कई कंपनियां यहां पर आकर अपनी कारें बेचती है। आपको बता दें कि यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है। वहीं टू व्हीलर में यह सबसे बड़ा मार्केट बन जाता है। यहां आपको 20 से भी ज्यादा कार बैंड मिल जाएंगी। लेकिन ऐसी कई कार कंपनियां भी है जो यहां पर अपनी कारें बेचने आई और फिर इसे छोड़कर भी चली गई। आज हम उन्हीं कार कंपनियों के बारे में बात करेंगे जिनकी कारों को भारतीयों द्वारा आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की फिएट भारत के उन पहली कार कम्पनियों में से एक थी जिनकी कारें यहां पर काफी ज्यादा प्रसिद्ध थी। लेकिन कम प्रॉफिट और ज्यादा लागत आने के कारण कंपनी ने 2019 में अपना कारोबार भारत में बंद कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: 'पूंछ' के साथ पैदा हुई बच्ची, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किया अलग 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ को
Mitsubishi
जापानी ऑटोमेकर कंपनी मित्सुबिशी अगर आज भारत में होती तो टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) को कोई भी नहीं पूछता। इसकी पजेरो (Mitsubishi Pajero) एसयूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे। इसने भारत में कारोबार हिंदुस्तान मोटर्स के साथ शुरू किया था। लेकिन कई साल मशक्कत करने के बाद भी है यह ठीक से स्थापित नहीं हो सकी और बाद में अपना कारोबार यहां पर बंद कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
Datsun
मारुति की कड़ी टक्कर देने वाली डटसन अपनी किफायती कारों के साथ भारत में आई थी। इसने बहुत ही कम कीमत पर अपनी 7 सीटर और 5 सीटर कारों को भारत में लॉन्च किया था। यह निशान की एक सब्सिडरी कंपनी थी। लेकिन लॉस होने के कारण इसे अपना कारोबार बंद करना पड़ गया।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
Chevrolet
कभी आम आदमियों की पसंद होने वाली शेव्रले भारत में काफी सफलता हासिल की थी। लेकिन समय के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा बढ़ती गई और इस ब्रांड ने भारत में दम तोड़ दिया। यही कारण है कि उन्हें भी अपना कारोबार यहां बंद करना पड़ा। हालांकि आज भी कई लोग शेव्रले की गाड़ियों को काफी मिस करते हैं। खासकर इसकी फोर्ड मस्टैंग राइवल Chevrolet Camaro को कई भारतीय आज भी खरीदना चाहते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
Ford
इस कंपनी को कौन नहीं जानता है। फोर्ड की इकोस्पोर्ट और एंडेवर को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। टोयोटा फॉर्च्यूनर के बाद एंडेवर अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी थी। हालांकि कंपनी को लॉस होने के कारण 2021 में अपना कारोबार बंद करना पड़ा। फिलहाल इस ने भारत को अलविदा कह दिया है।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप