दुनिया को इकॉनमी में धौंस दिखाने वाले चीन की हालत खराब, भारत के लिए थोड़ी खुशी, थोड़ा गम

नई दिल्ली। China Economy: दुनिया की फैक्ट्री कहलाने वाला चीन (China), पाकिस्तान-श्रीलंका जैसे देशों को अपने कर्ज के जाल में फंसाने वाला चीन, एशिया और दुनियाभर में अपनी धौंस दिखाने वाले चीन की हालात खराब हो रही है। आर्थिक मंदी की चपेट में घिरते चीन की रफ्तार थमने लगी है। चीन की अर्थव्यवस्था कोविड के बाद से थमती जा रही है। चीन की कंुनियां दिवालियां हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है, रियल एस्टेट कंपनियों की हालत खराब है, विदेशी निवेशक चीन से मुंह मोड़ रहे हैं। चीन पूरी दुनिया से अलग चाल चल रहा है। जहां दुनियाभर के देश महंगाई से जूझ रहे हैं तो वहीं चीन डिफ्लेशन (Deflation) से गुजर रहा है। यहां कीमतें घट रही हैं, लोगों की खरीदने की क्षमता घटती जा रही ह। कंपनियां तबाह हो रही हैं। जहां दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं तो चीन दरों में कटौती कर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि चीन की इस हालात का असर दुनिया पर नहीं पड़ेगा। चीन की खस्ताहाल का असर भारत और दुनिया के देशों पर पड़ने वाला है।
विज्ञापन: "जयपुर में JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स आगरा रोड, मैन हाईवे पर उपलब्ध, कॉल 9314188188
चीन में ऐसा क्यों हो रहा है?
चीन लगभग 25 सालों से लगातार अपने विकास के दम पर दुनियाभर में धौंस जमाने में लगा है। 1.4 बिलियन की आबादी वाला चीन दुनियाभर में अपने सामानों का डंका बजवा रहा है। चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था के इंजन के तौर पर काम करता है, लेकिन अब यह इंजन कमजोर हो रहा है। चीन का ग्रोथ घटता जा रहा है और बेरोजगारी बढ़ रही है। कंपनियों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। दुनिया की फैक्ट्री कहलाने वाला चीन (China) अब आर्थिक संकट (Economic Crisis) का सामना कर रहा है। चीन के राज्यों पर कर्ज उसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 44% हो गया है। वहां की राज्य सरकारों पर लगभग 5.14 लाख करोड़ डॉलर का बकाया है। चीन के करीब 31 राज्यों पर 782 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इसका असर भारत समेत दुनियाभर में होने वाला है। चीन की रियल एस्टेट कंपनी कंट्री गार्डन को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है । दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने चीन में मोटा पैसा लगा रखा है, जिसका उन्हें फायदा भी मिला है, लेकिन चीन की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का असर अब उनपर होने वाला है।
यह खबर भी पढ़ें: 'दादी के गर्भ से जन्मी पोती' अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी 56 साल की महिला, जानें क्या पूरा मामला
क्या होगा भारत और दुनिया पर असर
चीन दुनिया में नंबर 1 कमोडिटी उपभोक्ता है। बीसीए रिसर्च के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दशक में चीन वैश्विक आर्थिक विकास का अकेले 40 फीसदी से ज्यादा का भागीदार रहा है. ऐसे में चीन की गिरती इकॉनमी का असर वैश्विक स्तर पर होना तय है। चीन भारत समेत दुनियाभर के देशों से जुड़ा है। चीन दुनिया भर में बेचे जाने वाले सामानों का एक बड़ा हिस्सा पैदा करता है। अगर चीन की इकॉमनी ठप हुई तो इसका असर दुनियाभर के देशों पर होगा। भारत भी इससे बच नहीं सकेगा। चीन की खस्ताहालत का असर चीनी सामानों के निर्यात पर पड़ेगा। व्यवसायों में होने वाले निवेश पर इसका असर पड़ने वाला है। चूंकि चीन ग्लोबल ट्रेड का बड़ा हिस्सेदार है, ऐसे में चीन में मांग घटने पर दुनिया भर में मांग घटेगी । चीन की अर्थव्यवस्था जिस तरह से लुढ़क रही है, दुनियाभर की कंपनियों और इंडस्ट्री पर इसका असर पड़ेगा। ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिति और बिगड़ेगी।
यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी
भारत के लिए मौका भी और खतरा दोनों
अगर भारत की बात करें तो चीन की खस्ताहाल से भारत भी अछूता नहीं रह सकेंगे। भारत के लिए यह आपदा और अवसर के साथ-साथ मुश्किल भी है। चीन में कमोडिटी का उत्पादन घटाने से इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि ये भारत के लिए एक अवसर भी है। चीन की धीमी रफ्तार भारत के लिए वैश्विक स्तर पर चीन का एक विकल्प बनकर उभरने का मौका है। ऐसे मौके पर भारत वैश्विक आपूर्ति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। चीन की लड़खड़ाती इकॉनमी के बीच भारत दुनियाभर के लिए सामान और सेवाएं उपलब्ध करवाने वाला एक वैकल्पिक स्त्रोत बनकर उभर सकता है। चीन की अर्थव्यवस्था बिगड़ने से विदेशी कंपनियां चीन के बजाय भारत का रुख कर सकेंगी।
यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'
भारत पर नकारात्मक प्रभाव
चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। साल 2021-22 में भारत के कुल व्यापार में चीन की हिस्सेदारी 11.2 फीसदी यानी करीब 116 अरब डॉलर की रही है। चीन की अर्थव्यवस्था अगर बिगड़ती है तो निर्यात प्रभावित होगा। सस्ता चीनी सामान न मिलने से भारत के छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। वर्तमान में भारत चीन से फार्मास्युटिकल, सौलर फोटोवोल्टिक सेल्स, ईवी बैटरी पार्ट, सेमीकंडक्टर जैसे प्रोडक्टर्स के लिए पूरी तरह चीन पर निर्भर है। अगर चीन की अर्थव्यवस्था बिगड़ती है तो इन सामानों की आपूर्ति प्रभावित होगी।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप