Amazon Job Cuts: अमेजन भारत में कर्मचारियों की करेगी छंटनी, तलवार लटकी 500 लोगों की नौकरी पर

 
amazon

Amazon Layoffs: भारत में अमेजन कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला जारी है। जनवरी में छंटनी करने के बाद अब एक बार फिर अमेजन लोगों को नौकरी से निकाल रही है।

 

नई दिल्ली। Amazon Layoffs: भारत में मौजूदा समय में जॉब की भारी किल्लत है। इसके अलावा दूसरी ओर यहां कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही है। दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) भारत में काम कर रहे लोगों की छंटनी कर रहा है। बता दें कि कंपनी देश में लगभग 500 कर्मचारियों की छंटनी करने की प्रक्रिया में लगी हुई है। अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने मार्च के अंत में इसकी घोषणा की थी, जिससे दुनिया भर में इस कंपनी के 9000 कर्मचारी प्रभावित हुए।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

18 हजार कर्मचारियों को निकालेगी अमेजन
कोच्चि और लखनऊ में सेलर ऑनबोर्डिंग फंक्शन बंद कर दिया गया है। हालांकि अमेजन के सूत्रों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हाल के कुछ महीनों में अमेजन दूसरी बार कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। इस साल के शुरुआती महीने में कंपनी ने कहा था कि करीब 18000 कर्मचारियों को निकाला जाएगा। नवंबर 2022 में ये रिपोर्ट आई थी कि अमेजन अपने ग्लोबल प्लान के तहत भारत से कई जॉब्स खत्म करेगा।

यह खबर भी पढ़ें: महिला टीचर को छात्रा से हुआ प्यार, जेंडर चेंज करवाकर रचाई शादी

अमेजन ने भारत में अपने कई बिजनेस किए बंद
अमेजन कंपनी में अभी भी ग्रो कर रहा है। इसके सबके बड़े सेलर में से एक अपेरियो (Appario) नए सेलर को इन्वेंट्री ट्रांस्फर कर रहा है ताकि भारत में नियमों का पालन किया जा सके। अमेजन ने पिछले साल भारत में अपनी फूड, डिलीवरी, एडटेक और होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन सहित कई बिजनेस को बंद दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: 'मेरे बॉयफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया, उसे नहीं पता था वह प्रेग्नेंट है'

अमेजन में जारी है छंटनी का सिलसिला
बता दें कि बीते जनवरी में कंपनी ने गुरुग्राम, बेंगलुरु सहित अपने कई ऑफिस में कर्मचारियों की छंटनी की थी। सबसे ज्यादा छंटनी घाटे में चल रहे विभागों से की गई थी। आर्थिक मंदी के कारण अधिकतर आईटी कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्लोबल मंदी की आशंका के कारण दूसरी कई कंपनियां भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने में लगी हुई हैं।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web