Explore

Search

October 21, 2026 10:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक से पहले बड़ा हादसा: टेंट संभालते करंट लगने से 2 की मौत, 9 घायल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रतापगढ़। जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के रेणदा पंचायत में पंचायतीराज चुनाव को लेकर आयोजित होने वाली कांग्रेस की बैठक से ठीक पहले एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच उड़ रहे टेंट को संभालने की कोशिश कर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

कैसे हुआ हादसा?
रेणदा पंचायत में आयोजित इस राजनीतिक बैठक में करीब 150 से 200 लोग एकत्र हुए थे। बैठक में कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा के भी शामिल होने की सूचना थी और उनके आने से कुछ ही देर पहले यह दुर्घटना घटी।

अचानक तेज हवा चलने के कारण बैठक स्थल पर लगाया गया टेंट उखडऩे और उडऩे लगा। स्थिति को संभालने के लिए वहां मौजूद कुछ लोगों ने टेंट के लोहे के पाइप पकड़ लिए। इसी दौरान टेंट का पाइप ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे वहाँ मौजूद लोगों को जोरदार करंट लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दो की मौत, घायलों का इलाज जारी
एडीएम विजयेश पण्ड्या ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में मोहन पुत्र गौतम मीणा और अर्जुन पुत्र अमरा मीणा (दोनों निवासी रेणदा) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एडीएम और पीपलखूंट थाना प्रभारी मनीष वैष्णव तुरंत मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी 9 घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों के नाम
हादसे में घायल होने वालों में विकास पुत्र किशन मीणा, छगन पुत्र खातू मीणा, गोवर्धन पुत्र गौतम यादव, लक्ष्मण पुत्र हीरालाल मीणा, सुरेश पुत्र नगला मीणा, प्रकाश पुत्र रामलाल मेघवाल, किशन पुत्र पुलिया मीणा, विजीया पुत्र मनजी मीणा (निवासी तालियां कुंड) और शंकर पुत्र चोकला मीणा शामिल हैं। इस अचानक हुए हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर