Explore

Search

October 20, 2026 8:13 pm

लेटेस्ट न्यूज़

‘श्रद्धा के खिलाफ मेरे पास पर्याप्त सबूत’, शिवा की मां ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

लखनऊ। मेरे इकलौते बेटे की कालित श्रद्धा अपराधी मानसिकता की है… वह अपराध के हर पैतरे को जानती है। वीडियो वायरल कर वह अपने बचाव के खेल खेल रही है। यह कहना है कि कारोबारी शिवा की मां रंजना का। उन्होंने हिन्दुस्तान संवाददाता से बातचीत में कहा कि उनके जीवन का अब एक ही मकसद है श्रद्धा को जेल भेजना। वह इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगी। वह सीएम योगी से भी मिलने की कोशिश कर रही हैं। कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर श्रद्धा की गिरफ्तारी की गुहार लगाएंगी। इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा विधायक नीरज बोरा को पत्र भी दिया है।

इकलौते बेटे शिवा शर्मा की मौत से गमगीन रंजना ने बताया कि श्रद्धा को दोषी सिद्ध कराने के लिए उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। शिवा ने अपने मोबाइल में ‘माई डायरी’ नाम से फाइल बना रखी थी। उसमें वह अपना सारा रूटीन और दिन भर का घटनाक्रम लिखता था। उस मोबाइल में श्रद्धा के काले कारनामे कैद हैं। मोबाइल पुलिस को दे दिया है। पुलिस तफ्तीश कर उससे साक्ष्य जुटाएगी।

इसके अलावा पूर्व में वायरल श्रद्धा का एक आडियो है। उसमें वह बेटे पर दबाव बना रही। उसे धमका रही है। इसके अलावा श्रद्धा को जेल भेजने के लिए अन्य तमाम साक्ष्य हैं। रंजना ने बताया कि श्रद्धा गलत आरोप लगाकर अपने बचाव में वीडियो वायरल कर रही है। इन वीडियो से वह बच नहीं सकती है। वह घड़ियाली आंसू वीडियो में बहा रही है।

कर्ज की बात पर उन्होंने कहा कि हम व्यवसायी हैं अगर कर्ज है तो श्रद्धा को इसमें दिक्कत क्या है? शिवा कर्ज चुकता करने के लिए उसके पास अपनी कार तक गिरवीं रख रहा था। इसके बाद भी उसने हत्या कर दी। श्रद्धा बेटे को लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। इसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। रंजना ने कहा कि उन्हें पुलिस और सरकार पर भरोसा है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

रंजना ने पुलिस की दबिश और कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि घटना के 10 दिन हो गए। पुलिस अबतक श्रद्धा अथवा किसी भी आरोपी की गिरप्तारी नहीं कर सकी है। श्रद्धा लखनऊ से नेपाल और फिर वापस लखनऊ आ गई। पुलिस पकड़ नहीं सकी। यह बड़ा सवाल है। वह वीडियो भी वायरल कर रही है। इसके बाद भी पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी।

श्रद्धा से मांगी थी आईडी पर उसने नहीं दी

रंजना ने बताया कि शिवा की मौत से 15-20 दिन पहले वह हजरतगंज हनुमान मंदिर में श्रद्धा से मिली थी। श्रद्धा से उन्होंने उसकी आईडी मांगी थी। आईडी मांगने पर श्रद्धा ने पूछा क्यों चाहिए? उससे यह कहा था कि वह बेटे की मित्र है इस लिए श्रद्धा की आईडी उनके पास होनी चाहिए। इस पर श्रद्धा ने आईडी नहीं दी थी।

शिवा का एक मोबाइल भी गायब है

रंजना के मुताबिक, शिवा के पास दो मोबाइल थे। उसका एक मोबाइल घटना के बाद से गायब है। एक मिला था वह उन्होंने पुलिस को दे दिया था। दूसरे मोबाइल में भी श्रद्धा के खिलाफ साक्ष्य थे। पुलिस को चाहिए की वह शिवा का वह मोबाइल भी खोजे।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर