Explore

Search

October 14, 2026 8:26 pm

लेटेस्ट न्यूज़

चुनाव प्रक्रिया के समुचित संचालन के लिए सभी निर्वाचन कार्यों का हो प्रभावी प्रबंधन : सुराणा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जिला निवार्चन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा व पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने पंचायतीराज संस्थाओं में  आम चुनाव— 2026 के संदर्भ में रतनगढ़ में स्ट्रॉन्ग रूम, ईवीएम डिस्पैच एवं संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, कानून व सुरक्षा व्यवस्था सहित निर्वाचन गतिविधियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

चूरू। जिला निवार्चन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा व पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बुधवार को पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय स्थित श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय महाविद्यालय स्थित स्ट्रॉन्ग रूम, ईवीएम डिस्पैच व संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा चुनाव को लेकर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के समुचित संचालन के लिए सभी निर्वाचन कार्यों का प्रभावी प्रबंधन किया जाए। चुनाव से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी समुचित आपसी समन्वय रखें एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी  व सतर्कता के साथ निर्वहन करें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सुरक्षा, पारदर्शिता एवं समुचित व्यवस्थाएं बनी रहे। उन्होंने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता की पालना, निगरानी व्यवस्था तथा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्वाचन के दौरान सतर्कता बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव व्यवस्था से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मुस्तैद रहें और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के मध्यनजर क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन रहे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समुचित समन्वय रखें और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रीमती केशरी देवी लोहिया राजकीय महाविद्यालय, रतनगढ़ स्थित स्ट्रॉन्ग रूम तथा ईवीएम डिस्पैच एवं संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर ईवीएम के सुरक्षित रख—रखाव, सुरक्षा प्रबंधन, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी एवं निगरानी प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बिजली सहित आवश्यक सुविधाओं तथा निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, मतदान केन्द्रों के निरीक्षण व मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी सामग्री के सुव्यवस्थित प्रबंधन, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना तथा डिस्पैच एवं संग्रहण की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम मिथिलेश ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों, अब तक की गई व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

इस दौरान डीवाईएसपी इनसार अली, तहसीलदार अंकित, राजलदेसर तहसीलदार प्यारेलाल, एसएचओ संदीप पूनिया, बेगाराम मीणा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर