जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर भागे राहुल झा (45) को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को सीकर इलाके से पकड़ा गया है। करधनी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची। शनिवार को ही आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
सूत्र के मुताबिक, आरोपी जयपुर से भागकर खाटूश्याम जी के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन के बाद एक होटल में रूम ले लिया। खर्चे के रुपए नहीं होने पर होटल में अपनी अंगूठी बेचने की कोशिश की। होटल वाले ने अंगूठी के बदले 500 रुपए देने से भी मना कर दिया। इसके बाद होटल छोड़कर वह रींगस पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

हत्या की सूचना के बाद घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।
बेहोशी में पत्थर से सिर कुचला
पुलिस को शुक्रवार को सुबह 10 बजे महिला और 3 बेटियों की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गीता झा (40), बेटी नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) के खून से लथपथ शव मिले थे।
गीता की बॉडी मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिली थी, जबकि तीन बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों में मिले थे। पुलिस को राहुल के खून से सने कपड़े मिले थे। उसका मोबाइल भी घर पर मिला, जो स्विच ऑफ था।

करधनी इलाके के इसी घर में महिला और उसकी 3 बेटियों की हत्या हुई।
खूने से सने कपड़े बदले
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने कर्ज में डूबे होने के चलते ऐसा कदम उठाया। माना जा रहा है कि प्लान के तहत उसने पत्नी और तीनों बेटियों को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। सुबह जल्दी उठकर आरोपी ने पत्नी और बेटियों को चेक किया।
आरोपी का शक था कि जहर देने के बाद भी पत्नी-बेटियां बच जाएंगी। ऐसे में वह घर के बाहर रखी डेढ़ फीट की करीब 10 किलो की सीमेंट पट्टी उठाकर लाया और बेहोशी की हालत में तीनों बेटियों और पत्नी के सिर-चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सने कपड़े बदल लिए।
पुलिस की जांच में सामने आया कि, राहुल ने सुबह 7 बजे दूध वाले से दूध लिया और बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा (85) को चाय बनाकर पिलाई थी। इसके बाद पिता को बाहर जाने की बात कहकर फरार हो गया। इसके बाद से ही पुलिस टीमें CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी।
मर्डर की खबर से जुड़े बड़े अपडेट्स…
खून देखते ही रोने लगे बुजुर्ग, पड़ोसियों को दी सूचना: पुलिस को पड़ोसियों ने सुबह 10 बजे सूचना दी थी। लक्ष्मी नाथ झा ने बताया कि जब वह टॉयलेट से बाहर निकले तो नीचे कमरे में खून देखकर रोने लगे और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर कमरों में शव मिले।
महिला घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी: गीता घर के फर्स्ट फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही थी। नंदिनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब कर रही थी। राधिका 12वीं क्लास की छात्रा थी। गिरीश उर्फ गौरी आठवीं में पढ़ती थी।
तीन दिन पहले राहुल ने पड़ौसी से पैसे उधार लिए थे: पड़ोसियों के मुताबिक राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। राहुल तीन दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। पड़ोसी महिला ने बताया कि राहुल ने तीन दिन पहले मुझसे 50 हजार रुपए उधार मांगे थे, मैंने 25 हजार रुपए दिए थे।








