शिक्षा, नवाचार एवं विद्यार्थी विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान
नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित ‘शिक्षक महाकुंभ – राज्य शिक्षक पुरस्कार- 2026 समारोह में डॉ. बाबू लाल मीणा, लेक्चरर (भूगोल), राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अशोक विहार फेज-II, दिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज एवं शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक अंकिता आनंद एवं SPE कामिनी रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 डॉ. मीणा की समर्पित शैक्षणिक सेवा, नवाचारपूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण सम्मान है।







