शिक्षा,नवाचार एवं विद्यार्थी विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान,स्टाफ सदस्यों ने दी हार्दिक बधाई
अलवर। शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘शिक्षक महाकुंभ – राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह’ में अलवर के विवेकानंद नगर निवासी डॉ. कल्लू दुलैत , लेक्चरर (गणित ), राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय दिल्ली कैट, दिल्ली को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक सुश्री अंकिता आनंद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 डॉ. कल्लू दुलैत की समर्पित शैक्षणिक सेवा, नवाचारपूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण सम्मान है।








