Explore

Search

August 17, 2026 7:17 pm

मोहनपुरा में नशे से आजादी कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत मोहनपुरा के शहीद हरबंस सिंह चहल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “नशे से आज़ादी कार्यक्रम” आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी, लक्ष्या ज्याणी एवं सहीराम ने अपने जीवंत अभिनय के माध्यम से नशे की भयावह सच्चाई, उससे बिखरते परिवारों की पीड़ा, युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा जागरूकता, आत्मविश्वास और समाज के सहयोग से नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करने का सशक्त संदेश दिया। नाटक के भावपूर्ण दृश्यों ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में बताया गया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का साथ और समाज का सहयोग मिले तो कोई भी व्यक्ति नशे के अंधकार से निकलकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकता है। श्री ज्याणी ने कहा देश को नशे से आजादी की लड़ाई लड़नी पड़ेगी और उसकी जिम्मेदारी युवाओं की है। विद्यालय प्रशासन ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एक स्वर में नशामुक्त श्रीगंगानगर और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर