Explore

Search

July 4, 2026 9:27 pm

सहकारी संस्‍थाओं में हुआ वृक्षारोपण ,ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव, हरित ऊर्जा एवं टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा-शासन सचिव, सहकारिता डॉ. समित शर्मा

-शासन-सचिव-सहकारिता-डॉ.-समित-शर्मा.
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
जयपुर, 4 जुलाई। शासन सचिव एवं रजिस्‍ट्रार, सहकारिता डॉ. समित शर्मा ने शनिवार को बताया कि सहकार सप्‍ताह कार्यक्रम की श्रृंखला में राज्‍य स्‍तरीय वृक्षारोपण की शुरूआत सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक द्वारा चित्‍तौड़गढ़ में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक में वृक्षारोपण कर की गई। उन्‍होंने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रदेश की प्रत्‍येक सहकारी संस्‍था द्वारा अपने परिसर या सार्वजनिक स्‍थलों पर पांच-पांच पेड़ लगाये गये हैं। इन सभी पौधों की जियो-टेगिंग करवाई जा रही है और साथ ही पौधों की देखभाल के लिये अधिकारियों एवं कार्मिकों को जिम्‍मेदारी दी गई है।
शासन सचिव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित किया एवं आह्वान किया कि वे ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशियेटिव्‍स की मुहिम के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा उनकी देखभाल की जिम्‍मेदारी लेकर पर्यावरण को भविष्‍य की पीढी के लिये सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
उन्‍होंने कहा कि ग्रीन को-ऑपरेटिव इनिशिएटिव के तहत सहकारी समितियों के माध्‍यम से पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आय बढाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये सोलर उर्जा, रासायनिक खाद की जगह जैविक एवं नैनो फर्टिलाइजर्स का प्रयोग तथा बूंद-बूंद सिंचाई जैसी तकनीक का प्रयोग, अधिकाधिक वृक्षारोपण आदि के लिये किसानों को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राज्‍य स्‍तरीय वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में झालाना संस्‍थानिक क्षेत्र स्थित राइसेम परिसर में किया गया।
कार्यक्रम में विभाग तथा राइसेम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
Devender Singh
Author: Devender Singh

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर