Explore

Search

June 1, 2026 9:52 pm

जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर का शानदार प्रदर्शन, शहर के टॉप रैंकर्स एलन से

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

प्रखर शर्मा AIR 69 प्राप्त कर बने जयपुर सिटी टॉपर, चयनिका मंडल AIR 279 प्राप्त कर बनी जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर

जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है।

एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनमें प्रखर शर्मा ने AIR 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रुचित अग्रवाल ने AIR 99 के साथ जयपुर सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया तथा चयनिका मंडल ने AIR 279 प्राप्त कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने टॉप-100, 4 विद्यार्थियों ने टॉप-200, 8 विद्यार्थियों ने टॉप-500, 17 विद्यार्थियों ने टॉप-1000, 21 विद्यार्थियों ने टॉप-1500, 26 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है।

अरुण जैन ने बताया कि यह सफलता एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी टीम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी एलन जयपुर इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

प्रमुख उपलब्धियाँ – JEE Advanced 2026
प्रखर शर्मा (AIR 69) – जयपुर सिटी टॉपर
रुचित अग्रवाल (AIR 99) – जयपुर सिटी सेकंड टॉपर
चयनिका मंडल (AIR 279) – जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर
टॉप-100: 2 विद्यार्थी
टॉप-200: 4 विद्यार्थी
टॉप-500: 8 विद्यार्थी
टॉप-1000: 17 विद्यार्थी
टॉप-1500: 21 विद्यार्थी
टॉप-2000: 26 विद्यार्थी

टॉप-5000: 53 विद्यार्थी

कुछ यू रहा एलन के विद्यार्थियों का रिजल्ट

Allen Form No. Student Name AIR Mo. No. Toppers
20203857- Prakhar Sharma- 69- 7851956971 JAIPUR CITY TOPPER
1000465143- Ruchit Agrawal- 99- 8529743922 JAIPUR 2ND CITY TOPPER
1000473071- Daksh Sehra- 179
1000529143- Bhavya Garg- 184
21222592- Chayanika Mandal- 279 9950618584 GIRLS JAIPUR CITY TOPPER
20211709- Lakshit Sinsinwar- 286
1003419270- Shresth Jasoria- 310
22265347- Nehal Jain- 436
22202423- Kovid Singhal- 584
22226198- Daksh Khandelwal- 594
21206099- Avnish Agrawal- 643
1003481515- Krish Jangid- 761
1003535497- Sahul Choudhary- 867
1003331496- Jahnavi Singhal- 894
22200739- Aryan Saxena- 941
1003436634- Shreyash Jain- 955
22217257- Chirag Sisodia- 957
21226143- Akshat Agarwal- 1007

इन रिजल्ट्स के साथ एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 दिए हैं तथा अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराया है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी एलन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। एलन के विद्यार्थियों ने देश की टॉप-10 रैंक में से 6, टॉप 50 में 24 क्लासरूम स्टूडेंट्स रहे है, इसके साथ टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं। यह प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि राष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंकर्स तैयार करने में एलन देश का सबसे सफल और लगातार प्रदर्शन करने वाला संस्थान है।

देशभर में एलन की सफलता की अगुवाई एलन के कोटा क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने की। शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। श्रेष्ठता के दौर को जारी रखते हुए एलन के ही क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने 360 में से 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 तथा जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की। इसके साथ ही ऑल इंडिया गर्ल्स टोपर आरोही देशपांडे भी एलन कोटा क्लासरूम से है। आरोही ने 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-77 प्राप्त की है। इसके साथ ही एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स से यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन में बेस्ट रिजल्ट दिया है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर