चाकसू (जयपुर), 14 फरवरी 2026: चाकसू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बतपुरा पंचायत में विकास की एक नई कड़ी जुड़ गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा स्वीकृत 177.77 लाख रुपये की लागत से मोहब्बतपुरा से कौशल्या दास की बावड़ी तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।
इस कार्य की शुरुआत चाकसू विधायक श्री रामावतार बैरवा की अनुशंसा एवं प्रशासक श्रीमती विमला चौधरी तथा समाजसेवी श्री जितेन्द्र शर्मा के अथक प्रयासों से संभव हुई। मुहूर्त विधिवत लगाकर कार्य का शुभारंभ JDA के प्रशासक प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश भींचर एवं समाजसेवी जितेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस सड़क के निर्माण से मोहब्बतपुरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा आसान होने के साथ ही क्षेत्र में आवागमन, परिवहन और दैनिक जीवन में सुगमता आएगी। ग्रामीणों ने विधायक रामावतार बैरवा का फोन पर संपर्क कर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र को विकास की नई सौगात मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विधायक श्री रामावतार बैरवा द्वारा इसका शिलान्यास भी किया जाएगा।
मुहूर्त समारोह में मुख्य रूप से ओमप्रकाश भींचर, रविशंकर बैरवा, दौलत सिंह बाबोसा, मदन लाल शर्मा, रामकिशोर शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, शिवपाल खंडेलवाल, सुरेश डोडवाडिया, नवरत्न माहेश्वरी, सीता जांगिड़, लोकेश शर्मा, बद्री बागड़ा, शंकर लाल शर्मा, दिनेश मेहता, दिनेश बागड़ा, विनय शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह परियोजना चाकसू विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है।






