Explore

Search

February 11, 2026 4:20 pm

हिंद महासागर में क्रैश हुआ 50 यात्रियों से भरा विमान, इंजन-पंखों ने छोड़ा साथ, पायलट की हीरोगीरी से हुआ चमत्का

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में मंगलवार दोपहर एक खौफनाक लेकिन चमत्कारिक हादसा हुआ। स्टार स्काई एविएशन (Starsky Aviation) का एक फॉकर 50 विमान अदन अब्दे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Aden Adde International Airport) से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। विमान में 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। इंजन ने हवा में ही जवाब दे दिया और विमान नियंत्रण से बाहर होने लगा।

पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट पर वापस लौटने का फैला लिया, लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया और हिंद महासागर के तट पर जा गिरा। विमान के पंख टूट गए, लेकिन यह उथले पानी में रुक गया। चमत्कार यह कि सभी 55 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए – कोई मौत नहीं, कोई गंभीर चोट नहीं!

हादसे की पूरी कहानी

  • विमान गालकायो (Gaalkacyo) शहर के लिए उड़ा था।
  • टेकऑफ के 15 मिनट बाद ही तकनीकी समस्या आई।
  • पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान रनवे ओवरशूट कर तट पर जा गिरा।
  • विमान जसीरा बीच के पास रेत और उथले पानी में रुक गया।
  • सोमालिया सिविल एविएशन अथॉरिटी (SCAA) ने पुष्टि की – सभी यात्री और क्रू सुरक्षित निकाले गए।
  • एयरलाइन CEO अहमद नूर ने कहा, “पायलट की त्वरित सोच और हीरोगीरी ने सभी की जान बचाई।”

पायलट की तारीफ

सोमालिया की एविएशन अथॉरिटी और एयरलाइन ने पायलट की बहादुरी की जमकर तारीफ की। BBC ने इसे “क्रैश-लैंडिंग का चमत्कार” बताया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां विमान तट पर पड़ा दिख रहा है और लोग सुरक्षित निकलते नजर आ रहे हैं

सोमालिया के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मोहम्मद फराह नूह ने कहा कि हादसे की पूरी जांच होगी। एयरलाइन ने भी जांच का वादा किया है। अभी तक इंजन फेलियर का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

यह घटना सोमालिया की एविएशन हिस्ट्री में एक मिरेकल के रूप में दर्ज हो गई है। जहां मौत का खतरा मंडरा रहा था, वहां पायलट की सूझबूझ ने चमत्कार कर दिया

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर