Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमत में उछाल आया है. सोने की कीमत अब 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन शुक्रवार यानी 21 नवंबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 112802 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 25 नवंबर की सुबह गिरावट के साथ 112720 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता हुआ है. जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.
25 November 2025 Gold-Silver Price: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव
| शुद्धता | शुक्रवार शाम का रेट | सोमवार सुबह का भाव | कितना सस्ता या महंगा | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 123146 | 123057 | 89 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 122653 | 122564 | 89 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 112802 | 112720 | 82 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 92360 | 92293 | 67 रुपये सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 72040 | 71988 | 52 रुपये सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 151129 | 153054 | 1925 रुपये किलो महंगी |
शुक्रवार को क्या था सोना-चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह के मुकाबले शाम के समय सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जबकि चांदी के भाव में गिरावट देखी गई थी. IBJA के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट सुबह में 122149 रुपये था जो शाम के समय 123146 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. वहीं, चांदी की कीमत 151375 से घटकर 151129 रुपये प्रति किलो तक आ गई थी.






