ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। देसी गर्ल एसएस राजामौली की फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म से उनका पहला लुक भी रिवील कर दिया है। इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। ‘ग्लोब ट्रॉटर’ में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम मंदाकिनी होगा। फर्स्ट लुक में देसी गर्ल पीली साड़ी में नजर आ रही हैं।
प्रियंका का फर्स्ट लुक आया सामने
एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-वो महिला जिसने ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया। वेलकम बैक देसी गर्ल।
प्रियंका चोपड़ा ने मंदाकिनी से मिलवाया
एसएस राजामौली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाथ में एक गन है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना लुक शेयर करते हुए लिखा- जो दिख रहा है, उससे कई ज्यादा है…मंदाकिनी को हेलो बोलो।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के लिक को खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये एक शानदार पोस्टर है। साड़ी में एक महिला को डिशकियाउं-डिशकियाउं करते देखना…वाइल्ड। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इसी मंदाकिनी लुक का हम इंतजार कर रहे थे। बहुत सारे यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा को क्वीन बताया है।
‘ग्लोब ट्रॉटर’ में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ग्लोब ट्रॉटर की दुनिया से कुम्भा के किरदार में दिखेंगे। वहीं, महेश बाबू का लुक अभी रिवील होना बाकी है। ‘ग्लोब ट्रॉटर’ का ट्रेलर 15 नवंबर को 7 बजे रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा।






