Explore

Search

February 16, 2026 7:00 pm

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: जयपुर में एकल निगम, आमेर-हवामहल जोन में 18 वार्ड सबसे ज्यादा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

 

 

जयपुर: जयपुर नगर निगम के अस्तित्व में आने के साथ ही सोमवार को राज्य सरकार ने जोन कार्यालयों और वार्डों की स्थिति तय कर दी। निगम सीमा क्षेत्र में अब कुल 13 जोन बनाए गए हैं।

बता दें कि इनमें सर्वाधिक 18 वार्ड आमेर-हवामहल जोन में हैं। जबकि सबसे कम पांच वार्ड झोटवाड़ा जोन में रखे गए हैं। विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर और बगरू विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो जोन कार्यालय बनाए गए हैं। आमेर विधानसभा का शहरी हिस्सा पहले की तरह हवामहल जोन कार्यालय से ही संचालित किया जाएगा।

जिन विधानसभा क्षेत्रों में दो जोन कार्यालय बनाए गए हैं, उनमें यह ध्यान रखा गया है कि लोगों को निकटतम कार्यालय की सुविधा मिल सके। सोमवार को संभागीय आयुक्त पूनम ने जयपुर नगर निगम के प्रशासन का कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि, वे सोमवार को निगम मुख्यालय नहीं पहुंचीं।

समिति चेयरमैन के दफ्तरों पर लटकाए ताले

पूर्ववर्ती हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में कई दफ्तरों पर समिति चेयरमैन ने अपने ताले नहीं खोले, जिसके बाद निगम प्रशासन ने वहां अपने ताले लगा दिए। हालांकि, ग्रेटर निगम मुख्यालय में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला।

गौरव सैनी को जिम्मा, निधि पटेल एपीओ

राज्य सरकार ने देर रात आदेश निकाल गौरव सैनी को जयपुर नगर निगम आयुक्त बनाया। इससे पहले वे ग्रेटर नगर निगम आयुक्त के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं, आइएएस निधि पटेल को एपीओ किया है। वे अब तक हैरिटेज नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ पद पर कार्यरत थी।

क्रम संख्या जोन का नाम वार्ड संख्या कुल वार्ड
1 विद्याधर नगर (मुरलीपुरा) 1 से 6, 9 से 13 11
2 विद्याधर नगर (विद्याधर) 7 और 8, 14 से 22 11
3 झोटवाड़ा (झोटवाड़ा) 23 से 27 5
4 झोटवाड़ा (वैशाली नगर) 28 से 37 10
5 सांगानेर (मानसरोवर) 38 से 49 11
6 सांगानेर (सांगानेर) 47 और 50 से 58 10
7 बगरू (जगतपुरा) 59 से 63, 68 6
8 बगरू (झालाना) 64 से 67, 69 से 72 8
9 मालवीय नगर 73 से 87 15
10 सिविल लाइन्स 88 से 103 16
11 किशनपोल 104 से 115 12
12 आदर्श नगर 116 से 132 17
13 आमेर-हवामहल 133 से 150 18
(इस जोन में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के 15 और आमेर विधानसभा क्षेत्र के 3 वार्ड शामिल हैं)
DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर