Explore

Search

November 13, 2025 5:17 am

Jatadhara Movie Review: रहस्य और आस्था का संगम है सोनाक्षी सिन्हा स्टारर यह फिल्म, रेटिंग – 4/5

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

डायरेक्टर – वेंकट कल्याण और अभिषेक जैसवाल
राइटर – वेंकट कल्याण
कास्ट : सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, राजीव कनकला, रवि प्रकाश, रोहित पाठक, झांसी और सुभालेखा सुधाकर
रेटिंग – 4/5
ड्यूरेशन – 135 मिनिट्स

 

 

सुपरनेचुरल और माइथोलॉजिकल फिल्मों में जहाँ कांतारा और तुम्बाड जैसी कहानियाँ रहस्य और आस्था का संगम दिखाती हैं, वहीं जटाधारा उनसे एक कदम आगे निकल जाती है। ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की यह फिल्म डर, विज्ञान और अध्यात्म का ऐसा मेल पेश करती है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। पिशाच बंधन के रहस्य पर आधारित यह कहानी सिर्फ हॉरर नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और रोमांचक अनुभव है, जो दर्शकों को रहस्यों की उस गहराई में ले जाती है, जहाँ डर भी आकर्षक लगने लगता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं क्या है फिल्म का रिव्यू।

*रहस्य की जड़ में छिपा ‘पिशाच बंधन’*

कहानी की शुरुआत होती है एक गहरे रहस्य से, जिसे सदियों पहले ‘पिशाच बंधन’ के नाम से जाना गया था। यह बंधन खजाने की रक्षा के लिए रचा गया था, लेकिन जब इंसानी लालच ने उस पवित्र मर्यादा को तोड़ दिया, तब एक भयावह शक्ति धन पिशाचिनी (सोनाक्षी सिन्हा), फिर से जाग उठती है। उसके जागने से शुरू होती है शिवा (सुधीर बाबू) की ऐसी यात्रा, जो उसे अंधेरे, रहस्य और अलौकिक ताकतों की भूलभुलैया में खींच ले जाती है। शुरुआत में शिवा हर चीज़ को तर्क और विज्ञान की नज़र से देखने की कोशिश करता है, मगर जब हकीकत उसकी सोच से परे निकलने लगती है, तो उसे आस्था और आध्यात्मिकता के मायने समझ आने लगते हैं। हर सीन में रोमांच, डर और रहस्य का ऐसा संगम है कि दर्शक पलक झपकाना भी भूल जाते हैं।

अभिनय की गहराई और दमदार किरदार

सुधीर बाबू ने शिवा के किरदार में ऐसी सच्चाई और जान डाली है कि दर्शक उसकी हर धड़कन के साथ जुड़ जाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस में डर, जिज्ञासा और आध्यात्मिकता तीनों का शानदार मेल देखने को मिलता है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने ‘धन पिशाचिनी’ के रूप में तेलुगु सिनेमा में अपनी एंट्री को यादगार बना दिया है, उनकी निगाहों में रहस्य है और हर सीन में एक खतरनाक आकर्षण है। दिव्या खोसला की सादगी फिल्म को इमोशनल गहराई देती है, जबकि शिल्पा शिरोडकर और इंदिरा कृष्णा अपने बैलेंस परफॉर्मेंस से कहानी को असलियत के करीब ले आती हैं। राजीव कनकला, रवि प्रकाश और सुभालेखा सुधाकर जैसे कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस और सहजता से फिल्म की रफ्तार को और निखारा है।

लोककथा और आधुनिकता का दिलचस्प संगम

वेंकट कल्याण का निर्देशन जटाधारा की धड़कन साबित होता है। उन्होंने लोककथाओं के रहस्य को आधुनिक भावनाओं और तर्क से इस तरह जोड़ा है कि कहानी एक साथ डराती भी है और सोचने पर मजबूर भी करती है। उनकी विज़न में हर फ्रेम का एक मकसद है, चाहे वो अंधेरे मंदिरों की रहस्यमयी गलियां हों या पौराणिक कथाओं की झलक लिए शक्तिशाली सीन। ‘पिशाच बंधन’ का विचार फिल्म की रीढ़ की हड्डी की तरह है, जो पूरी कहानी को अपने जादू में बांधे रखता है। समीर कल्याणी की सिनेमेटोग्राफी ने इस रहस्य को और भी भव्य बना दिया है, हर सीन इतना खूबसूरती से फ्रेम किया गया है कि आंखें स्क्रीन से हटती नहीं। वहीं, डायलॉग्स भले ही सरल हैं, पर उनमें ऐसी गहराई है कि वे फिल्म खत्म होने के बाद भी मन में गूंजते रहते हैं।

एक्शन, संगीत और प्रोडक्शन की ताकत

फिल्म का हर एक्शन सीन थ्रिल और एनर्जी से भरपूर है। मार्शल आर्ट्स और नेचुरल पावर का मेल इसे और भी दिलचस्प बना देता है। संगीतकार राजीव राज ने फिल्म के मूड को और जबरदस्त बनाया है, उनके गाने “शिव स्तोत्रम” और “पल्लो लटके” कहानी के साथ कदम से कदम मिलाते हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा का प्रोडक्शन इस फिल्म की आत्मा है। ग्रैंड सेट्स, शानदार वीएफएक्स और लोकेशन की ग्रैंडनेस हर फ्रेम में दिखती है। प्रेरणा अरोड़ा का कंटेंट और विजुअल्स पर बराबर फोकस इस फिल्म को एक यादगार सिनेमाई अनुभव बना देता है।

निष्कर्ष: डर, आस्था और रहस्य का अद्भुत संगम

‘जटाधारा’ दर्शकों को रहस्य और अध्यात्म के ऐसे सफर पर ले जाती है, जहां हर पल रोमांच बढ़ता जाता है। फिल्म डर और आस्था के बीच एक खूबसूरत संतुलन बनाती है, कभी यह आपको सिहरन देती है, तो कभी भीतर कुछ गहरा महसूस कराती है। यह महज़ एक हॉरर-थ्रिलर नहीं, बल्कि अनुभवों की ऐसी यात्रा है जो खत्म होने के बाद भी दिमाग में घूमती रहती है। वेंकट कल्याण का संवेदनशील निर्देशन और ज़ी स्टूडियोज़ व प्रेरणा अरोड़ा की दूरदर्शी सोच ने मिलकर ‘जटाधारा’ को इस साल की सबसे अनोखी और असरदार फिल्मों में शामिल कर दिया है। फिल्म की यही सारी बातें इसे मस्ट वॉच बनाती हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर