Explore

Search

November 13, 2025 8:32 am

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना फरहाना पर भड़के – ‘जीतूंगा तो ताली बजाओगी, मैं हूं सुपरस्टार!’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में गौरव खन्ना का अलग रूप देखने को मिला।गौरव खन्ना जिन्हें अबतक ये कहा जा रहा था कि वो घर के मुद्दों से गायब हैं, वो अब फरहाना पर बुरी तरह भड़कते नजर आएंगे। वो फरहाना से कहेंगे कि जब वो जीतेंगे तब फरहाना ताली बजाएंगे। फरहाना भट्ट और जीके के बीच लड़ाई वाले प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है।

 

नीलम और तान्या ने गौरव को चिढ़ाया

प्रोमो की शुरुआत में नीलम और तान्या गौरव खन्ना को चिढ़ाते नजर आते हैं। गौरव खन्ना परेशान और काफी गुस्से में नजर आते हैं। गौरव खन्ना तान्या और नीलम की बातें सुन रहे होते हैं कि तभी वो अचानक से गुस्सा हो जाते हैं। इस लड़ाई में फरहाना भट्ट भी आ जाती हैं। इसके बाद फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच जोरदार लड़ाई शुरू होती है।

फरहाना पर भड़के गौरव खन्ना

गौरव खन्ना कहते हैं- वो जितनी भी ताली बजाएं, मैं रहूंगा, मैं इस शो में रहूंगा। इसपर फरहाना कहती हैं- कौन हो आप? गौरव खन्ना कहते हैं कि अब वो दिखाएंगे पावर ऑफ टेलीविजन। फरहाना कहती हैं- टीवी के सुपरस्टार के साथ क्या होगा। गौरव खन्ना इस बात पर और भी ज्यादा भड़क जाते हैं और कहते हैं- मैं हूं सुपरस्टार टीवी का और यहां का। फिनाले में खड़े होकर ताली बजाएगी मेरे लिए। तू पहचानी जाएगी कि तू मेरे सीजन में आई थी।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- वाह जीके। एक दूसरे यूजर ने लिखा- फरहाना भट्ट सबकी असलियत सामने लाती हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि गौरव खन्ना फायर हैं। अभी से ये सीजन उनके नाम से जाना जाता है। बहुत से यूजर्स ने गौरव खन्ना पर प्यार लुटाया है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर