Explore

Search

October 20, 2026 11:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

फागी हाईवे पर बजरी डंपर का खौफनाक तांडव: युवक को 100 मीटर घसीटा, शव तीन टुकड़ों में

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान में जयपुर के हरमाड़ा में भयावह डंपर हादसे के बाद भी बजरी माफियाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. मानो डंपर अब सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं. बुधवार को जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर एक बार फिर ऐसा ही दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार बजरी से भरा डंपर सड़क पार कर रहे युवक को रौंदता हुआ निकल गया. हादसा इतना भीषण था कि डंपर युवक को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और मृतक के शरीर के तीन टुकड़े हो गए.

घटना फागी कोर्ट के सामने की है. यहां सड़क पार कर रहे लदाना गांव के गणेश माली को मौत की रफ्तार बनकर आ रहे डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया. डंपर के नीचे आने से युवक का शरीर बुरी तरह पिस गया और तीन टुकड़ों में बिखर गया. लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक गणेश की सांसें थम चुकी थीं. आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे डंपर को रुकवाया और घबराए ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे दबोच लिया. सूचना मिलने पर फागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से शव को फागी अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने डंपर को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

इसके अलावा बुधवार शाम को ही जयपुर के सिरसी गांव में भी एक शराबी डंपर चालक ने टेम्पो में जबरदस्त टक्कर मार दी. गनीमत यह रही कि वहां बड़ा हादसा टल गया. जब लोगों ने चालक को पकड़ा, तो वह भी नशे में धुत्त पाया गया. उसके डंपर से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं. बाद में बिंदायका थाना पुलिस ने शराबी चालक को गिरफ्तार कर डंपर जब्त कर लिया.

other news- https://sanjeevnitoday.com/cold-wave-wreaks-havoc-in-jaipur-temperature-will-drop-to-3c-weather-department-warns/

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर