बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को अश्नूर कौर पर भद्दे कमेंट करने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा. पूर्व बिग बॉस विनर गौहर खान ने पहले तान्या मित्तल के खेल की तारीफ की थी, अब अश्नूर कौर की बॉडी-शेमिंग पर उनकी आलोचना कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पहले वह तान्या को समझदार और एंटरटेनिंग मानती थीं, लेकिन अश्नूर कौर के बारे में उनके ताजा बयान बिल्कुल घिनौने हैं. गौहर खान ने कहा कि किसी के वजन और रूप-रंग पर कमेंट बर्दाश्त के बाहर है और सच्ची सुंदरता करुणा में है, न कि दूसरों को नीचा दिखाने में.
तान्या मित्तल की लगाई क्लास
गौहर खान ने शुक्रवार 31 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने तान्या के ताजा कमेंट की आलोचना की. गौहर ने कहा, ‘शुरुआत में मुझे लगता था कि तान्या बहुत ही समझदार, भोली, ड्रामा करने वाली है. वह बहुत एंटरटेनिंग थी. मैं अभी भी मानती हूं कि वह एंटरटेनर है, लेकिन जिस तरह से वह अश्नूर के पीछे बॉडी-शेमिंग कर रही हैं, वह घिनौना है. टास्क के दौरान उसे ‘हाथी’ बुलाना और यह कहना कि ‘21 साल की नहीं लगती है’, ‘कितनी चबी है’, ‘इसका तो वजन बढ़ रहा है.’

बिग बॉस 19 की घटना का किया जिक्र
गौहर ने दो हफ्ते पहले हुई एक घटना का भी जिक्र किया, जब तान्या ने अश्नूर की ड्रेस पर कमेंट किया था. वे आगे बोलीं, ‘लगभग दो हफ्ते पहले अश्नूर एक ड्रेस पहनकर बाहर आई और नीलम ने कहा कि वह अच्छी लग रही है. तान्या ने फिर कहा, ‘वह बार्बी जैसी लग रही है.’ जैसे ही अश्नूर चली गई, तान्या ने कहा- मैंने कब कहा कि वह अच्छी लग रही है? मैंने सिर्फ कहा कि वह बार्बी जैसी लग रही है और फिर दोनों हंसने लगीं.’

रूप-रंग पर कमेंट को बताया गलत
गौहर खान ने तान्या के कमेंट की आलोचना की और बताया, ‘मैं समझ नहीं पा रही हूं कि कोई क्यों किसी दूसरे शख्स के रूप-रंग पर कमेंट करेगा और फिर उसकी पीठ पीछे बात करेगा कि वह अच्छा नहीं दिखता. हर किसी को यह महसूस करने और विश्वास करने का अधिकार है कि वे सुंदर हैं. अगर आप सोचते हैं कि आप सुंदरता के मानकों के टॉप पर हैं, तो यह ठीक है. लेकिन अगर आप दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को सुंदर महसूस कराते हैं, तो आप बिल्कुल भी सुंदर नहीं हैं. सुंदर होने से ज्यादा, अच्छा दिल होना अहम है. चाहे आप कितने भी गुणी होने का दिखावा करें, अगर आप दयालु नहीं हैं, तो आप वास्तव में सुंदर नहीं हैं.’

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप