पेड़ के सहारे से चढ़ रहे पुलिया
यहां लोग पेड़ के सहारे चढक़र पुलिया पर आते जाते हैं। जिससे पुलिया पर वाहनों से हादसों की आशंका रहती है। वहीं, पुलिया के दोनों तरफ लोगों ने कई स्थानों पर मनमर्जी के अवैध कट बना रखे हैं। जिनसे वे आवागमन कर रहे हैं। इन अवैध कट से नीचे उतरते समय कई बार तेजी से आ रहे वाहनों से टकराकर लोग घायल भी हो चुके हैं।
शॉर्टकट के चक्कर में जान दांव पर
पुलिया के नीचे सुबह-शाम यातायात का दबाव रहता है, कुछ लोग इन अवैध कट से आते जाते हैं। कई बार लोगों से समझाइश की जा चुकी है, लेकिन लोग शॉर्टकट रास्ता अपना कर खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं।