Explore

Search

February 9, 2026 3:26 pm

IND vs ENG: आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड के प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान…..’बेन स्टोक्स और जोफ्रा ऑर्चर पांचवे टेस्ट से बाहर……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इस मैच में इंग्लैंड को 3 बड़े झटके लगे हैं. कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस मैच से बाहर हो गए हैं. उनके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) और ऑलराउंडर लियाम डॉसन भी पांचवे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में स्टोक्स की जगह युवा स्टार बल्लेबाज जैकब बेथल को मौका मिला है.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में एक भी स्पिनर शामिल नहीं
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में 4 तेज गेंदबाजों का शामिल किया है. हैरानी की बात यह भी है कि इंग्लैंड की प्लेइंग में कोई स्पिनर शामिल नही है. 

घर पर ऐसे बनाएं लाइटवेट मॉइस्चराइजर……’मानसून में स्किन नहीं होगी चिपचिपी……

बेन स्टोक्स आखिरी मुकाबले से बाहर

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इस मैच से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए ये बहुत बड़ा झटका है. वो चौथे मैच में चोटिल हो गए थे. उनके कंधे में चोट लगी है. उनकी जगह अब ओली पोप इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे. ओली पोप इससे पहले भी 4 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं.

हालांकि उनके पास कप्तानी का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है. वहीं इस मैच से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर लियाम डॉसन के बाहर होने से भी इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. 

भारत के खिलाफ पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर