Explore

Search

November 14, 2025 5:04 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता की तारीफ की……’हम सभी को बहुत प्रेरित करते हैं’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी के नेता और तमिलनाडु के पूर्व सीएम के. कामराज की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए पीएम ने के कामराज के स्वतंत्रता संग्राम के योगदान को याद किया है। उन्होंने कहा कि उनके महान आदर्श और सामाजिक न्याय पर जोर हम सभी को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘थिरु के. कामराज जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका में थे और उन्होंने स्वतंत्रता के बाद की हमारी यात्रा के प्रारंभिक वर्षों में अमूल्य नेतृत्व प्रदान किया। उनके महान आदर्श और सामाजिक न्याय पर जोर हम सभी को बहुत प्रेरित करते हैं।’

नहीं बढ़ेगा वजन: वेट लॉस कर रहे हैं तो; ये हेल्दी फैट वाली चीजें खाएं……

खड़गे ने भी किया ट्वीट

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी के कामराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘आज, हम भारत के एक सच्चे सपूत, के. कामराजर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्हें तमिलनाडु की जनता उनके अग्रणी सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए पूजती है। स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी व्यक्तित्वों में से एक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और भारत रत्न से सम्मानित, कामराजर सामाजिक न्याय के अथक समर्थक थे।

उनकी दूरदर्शी मिड डे मील योजना एक शक्तिशाली तरीके से उभरी, जिसने बाधाओं को तोड़ा और वंचितों की पहुंच में शिक्षा लायी। राष्ट्र निर्माण पर उनके परिवर्तनकारी प्रभाव ने भारत की प्रगति यात्रा पर एक अमिट छाप छोड़ी है। हम उनकी चिरस्थायी विरासत का सम्मान करते हैं, जन कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके संवेदनशील, उत्तरदायी शासन का जश्न मनाते हैं।’

कौन हैं कुमारस्वामी कामराज?

अब कुमारस्वामी कामराज की बात करें तो उनका जन्म 15 जुलाई 1903 को तमिलनाडु में हुआ था। वे 1937 में मद्रास विधान सभा के लिए निर्विरोध चुने गए और 1946 में फिर से चुने गए। उसी साल वे भारत की संविधान सभा के लिए भी चुने गए। कामराज 1954 में मद्रास के मुख्यमंत्री बने। 1963 में उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने प्रस्ताव रखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को मंत्री पदों से इस्तीफा देकर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए। इस पहल को ‘कामराज योजना’ के नाम से जाना गया.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर