Explore

Search

February 25, 2026 10:42 pm

11 खिलाड़ियों के नाम आए सामने……’रोहित शर्मा टीम से बाहर, इस दिग्गज को मिली कप्तानी……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

एडम गिलक्रिस्ट और शॉन पॉलक ने आईपीएल की सर्वकालिक महान प्लेइंग इलेवन चुनी है जिसमें रोहित शर्मा का नाम ही नहीं है. डेविड वॉर्नर जैसा सर्वकालिक महान आईपीएल बल्लेबाज भी इस टीम में नहीं हैं. आइए आपको बताते हैं जगह किन खिलाड़ियों को मिली है. एडम गिलक्रिस्ट और शॉन पॉलक ने अपनी सर्वकालिक महान टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुना है, जिनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांच आईपीएल जीते हैं. लेकिन पांच बार मुंबई को चैंपियन बनाने वाले कप्तान रोहित इस टीम में नहीं हैं.

कैसे करें इसकी पहचान…….’हड्डियों में कैंसर के सबसे बड़े लक्षण क्या हैं……

कौन हैं इस खास आईपीएल टीम के बल्लेबाज

पॉलक और गिलक्रिस्ट ने क्रिकबज के शो में बेस्ट 11 खिलाड़ी चुने. जिसमें उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली को ओपनर चुना. उनके साथ-साथ मिस्टर आईपीएल रहे सुरेश रैना भी इस टीम का हिस्सा हैं. आरसीबी के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को भी इस टीम में मौका मिला है. पॉलक और गिलक्रिस्ट ने सूर्यकुमार यादव को नंबर 5 पर रखा है. नंबर 6 पर महेंद्र सिंह धोनी हैं और उन्हें कप्तान बनाया गया है.

गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स

पॉलक और गिलक्रिस्ट ने सुनील नरेन और रवींद्र जडेजा को बतौर स्पिनर और ऑलराउंडर टीम में जगह दी है. स्पेशलिस्ट गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा इस स्क्वाड में शामिल हुए हैं. वहीं स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को भी गिलक्रिस्ट-पॉलक की टीम में एंट्री मिली है. पॉलक और गिलक्रिस्ट की इस टीम में केएल राहुल, शेन वॉटसन, ट्रेंट बोल्ट जैसे कई बड़े खिलाड़ियों का नाम नहीं है. बता दें हाल ही में गिलक्रिस्ट और शॉन पॉलक ने धोनी पर बड़ा बयान दिया था. इन दोनों ने कहा था कि अगले सीजन से धोनी को नहीं खेलना चाहिए.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर