Explore

Search

February 11, 2026 10:17 am

जानें अन्य टीमों का हाल……’ICC ने जारी की सालाना रैंकिंग, दिखा भारत-ऑस्ट्रेलिया का दबदबा…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को सालाना रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। कंगारू टीम जहां टेस्ट में नंबर वन बनकर उभरी है, वहीं भारत वनडे और टी-20 में टॉप पर काबिज है। लेटेस्ट रैंकिंग में मई 2024 से अब तक खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो सालों के मैचों को 50 प्रतिशत दर दी गई है।

टेस्ट में कंगारू टीम टॉप पर

पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली कंगारू टीम ने टेस्ट में अपनी बादशाहत फिर से साबित की है। हालांकि अपडेट के बाद उसकी लीड 15 पॉइंट्स से घटकर 13 पॉइंट्स रह गई है। पैट कमिंस की टीम के 126 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

Benefits Of Cheese: डाइट में शामिल करें यह सफेद चीज, सेहत में होने लगेगा सुधार…….’मोटापे से हैं परेशान या दांतों में हो कैविटी……

टेस्ट में इंग्लैंड ने लगाई बड़ी छलांग

टेस्ट में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम ने बड़ी छलांग लगाई है और वह साउथ अफ्रीका और भारत दोनों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को यह फायदा इसलिए हुआ है, क्योंकि उसने पिछले साल चार टेस्ट सीरीज में से तीन में जीत हासिल की थी। इंग्लैंड के रेटिंग पॉइंट्स बढ़कर 113 हो गए हैं। इंग्लैंड के बाद प्रोटियाज टीम का नंबर आता है, जिसके 111 पॉइंट्स हैं, जबकि भारत चौथे नंबर पर है और उसके 105 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर