Explore

Search

February 12, 2026 12:15 am

इलाज के लिए ले जाया जाएगा दिल्ली…….’लालू यादव की तबीयत बिगड़ी…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी सेहत में अचानक गिरावट आई, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है. बता दें, लालू यादव किडनी, हृदय और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. हाल ही में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था. लेकिन, फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गयी है.

सूत्रों के अनुसार लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के दिल्ली रेफर किया गया है. बता दें, इससे पहले भी लालू यादव इलाज और अपने रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली जाते रहे हैं. वहीं लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिवार के लोग डॉक्टरों के संपर्क में हैं. वहीं राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है, और वे उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

ट्राई करें ये 6 आसान केले के हेयर मास्क, मिलेगा नेचुरल शाइन और पोषण……’बालों को बनाएं मजबूत और रेशमी!

जानकारी के अनुसार ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण लालू यादव की तबीयत खराब हो गयी है, जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया. अब डॉक्टरों की सलाह पर लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा. बता दें, इससे पहले सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. इसके बाद धीरे-धीरे लालू यादव की सेहत में सुधार होने लगा था. लेकिन, अब एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाए जाने की तैयारी चल रही है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर