Explore

Search

February 27, 2026 11:49 pm

‘8 साल बाद ‘तारक मेहता में लौट रही हैं ‘दयाबेन’, फिर भी फैंस के लिए आई बुरी खबर……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले टीवी शो में से एक है. पिछले 17 सालों से ये शो लगातार चल रहा है और दर्शकों को इसने हमेशा ही अपना दीवाना बनाया है. शो के जरिए इसके कलाकारों ने भी फैंस के बीच खास और अमिट पहचान बनाई है. जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी और दयाबेन के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस दिशा वकानी ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की.

इसे इन नेचुरल तरीकों से मिनटों में करें कम……’गर्मी में बढ़ जाता है एसिडिटी का खतरा…….

दिलीप जोशी शो की शुरुआत से ही इससे जुड़े हुए हैं. वहीं दिशा वकानी भी शो की शुरुआत से ही जुडी थीं, हालांकि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के चलते साल 2017 में शो छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने वापसी नहीं की, लेकिन अब बताया जा रहा है कि आठ साल बाद ‘दयाबेन’ की वापसी होने जा रही है. फैंस इस खबर से खुश हैं. लेकिन फैंस को बड़ा झटका भी लगा है, क्योंकि दयाबेन के रूप में दिशा नहीं, बल्कि किसी और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है.

8 साल बाद ‘दयाबेन’ की वापसी!

दिशा वकानी के शो छोड़कर चले जाने से फैंस को बड़ा झटका लगा था. तब से लेकर अब तक कई बार खबरें आईं कि दयाबेन वापस आ रही हैं. एक बार फिर से इसी तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. दयाबेन तो वापस आ रही है, लेकिन दिशा वकानी अब कभी शो में दिखाई नहीं देंगी. एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेकर्स ने नई दयाबेन ढूंढ ली है और एक्ट्रेस के साथ मॉक शूट चल रहे हैं.

कौन होगी नई दयाबेन?

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो के एक सूत्र ने बताया, ”हां, ये सही है. असित जी (तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी) एक नई दयाबेन की तलाश में थे और एक ऑडिशन ने उनका काफी ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस के साथ फिलहाल मौक शूट चल रहे हैं. वो करीब एक वीक से हमारे साथ शूटिंग कर रही हैं.” हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि नई दयाबेन बनने जा रही एक्ट्रेस आखिर कौन है.

दिशा वकानी पर असित मोदी ने दिया था बड़ा बयान

2025 की शुरुआत में असित मोदी ने दिशा को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने साल की शुरुआत में ही पुष्टि कर दी थी कि दिशा वकानी शो में दयाबेन के रूप में नहीं लौटेंगी. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि दिशा मेरी बहन की तरह है. उनके दो बच्चे हैं और मुझे लगता है कि वो शो में वापस नहीं आ सकती.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर