Explore

Search

March 6, 2026 2:14 pm

Jaipur Gold Silver Price: जानें आज का रेट……’जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव स्थिर…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

पिछले तीन दिनों से सोना और चांदी के भावों ने ग्राहकों को राहत दी है. कल इनके भावों में मिलजुला असर आने के बाद आज इनके भाव स्थिर हो गए हैं. इसके बाद भी सोना और चांदी अपने उच्चतम शिखर पर है. चांदी के भाव एक लाख ऊपर कर फिर नीचे आ गई है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अभी बाजार में सोना और चांदी की मांग अधिक है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के प्रति निवेश का भरोसा बढ़ा है. इसके अलावा शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण लोग सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं.

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि 7 मार्च से होलाष्टक शुरू होने वाला है. इस कारण कुछ दिन तक शादी और मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लगेगा. ऐसे में 7 मार्च से पहले दोनों कीमती धातुओं के भावों में राहत के आसार नहीं हैं. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले. आज 24 फरवरी को सोना और चांदी के भाव है.

बहाई धर्म और अन्य प्रमुख धर्मों के बीच कुछ महत्वपूर्ण अंतर

सोने और चांदी के भाव स्थिर

जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के दोनों केए भावों कोई बदलाव नहीं आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 00 रुपए की बढ़ोतरी आई है. इसके भाव 88,600 रुपए प्रति दस ग्राम ही बने हुए हैं. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव भी कोई गिरावट या उछाल नहीं आया है. इसके भाव 83,400 रुपए प्रति दस ग्राम है. वहीं, चांदी के भाव में उछाल के बाद एक लाख पार पहुंचाने के बाद इसके भावों में लगातार दो दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, आज इसके भावों में कोई बदलाव नहीं आया है. ऐसे में अब इसके भाव 99300 रुपए प्रति किलो हैं.

गहनों के भाव बढ़ेंगे 

एक्सपर्ट के अनुसार सोना अपने उच्चतम स्तर पर है. वहीं, चांदी भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. आगामी दिनों में भी राहत के कोई आसार नहीं है. अभी शादियों और मांगलिक कार्यक्रम के चलते और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेश में डिमांड बढ़ने से सोना और चांदी की डिमांड बढ़ी रहेगी. ऐसे में आगामी दिनों में सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगर पिछले सीजन की तरह इस बार भी चांदी की मांग अधिक रही तो चांदी एक लाख रुपये पार जा सकती है. वहीं, सोना अभी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.

 

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर