Explore

Search

March 12, 2025 9:23 pm

घी को गलत तरीके से खा रहे हैं लोग……..’दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल, कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
देसी घी में काफी ताकत होती है। कुछ एक्सपर्ट इसे प्रोटीन, हेल्दी फैट के साथ विटामिन बी12 का भी सोर्स मानते हैं। यह शरीर को ड्राईनेस से बचाने में भी मदद करता है। आयुर्वेद के अंदर गाय के दूध से बना देसी घी औषधीय गुणों से भरपूर है। इस वजह से भारतीय खाने में घी को सब्जी में डालने से लेकर रोटी पर लगाने की आदत है।

मुनमुन चक्रवर्ती ने दिग्गज गायक “उदित नारायण” पर गंभीर आरोप लगाए!

असली घी खाना ताकत बढ़ाता है, लेकिन इसके दौरान होने वाली एक भी गलती भारी पड़ सकती है। आयुर्वेद इसे खाने के कुछ नियम बताता है, जिसमें से कुछ काफी महत्वपूर्ण है। इसकी अनदेखी करने या जानकारी ना होने की वजह से इस चिकने पदार्थ के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी ने कहा कि दिक्कत की बात यह है कि लोगों को घी खाने का सही तरीका नहीं मालूम है। गलत तरीके से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ सकता है। यह स्थिति हाई कोलेस्ट्रॉसल के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है और कभी भी हार्ट अटैक आ सकता है।

घी खाने में पहली गलती

डॉ. मुल्तानी के अनुसार घी के बिना रोटी खाने की लोगों को आदत नहीं रही। लेकिन हमेशा ताजी रोटी पर घी लगाकर ही खाएं। अगर आप घी लगी रोटी ठंडी खा रहे हैं तो यह देर से पच सकती है। खून में अवशोषण होने के बाद इसका फैट गंभीर रूप ले सकता है।

दूसरी गलती

सब्जी में घी डालकर खाना अच्छी बात है। मगर इसे भी ठंडा खाने से बचें। सब्जी को गर्म होना चाहिए और इसके ऊपर से घी डालकर खाएं। यह घी गले से लेकर आंत तक जम सकता है और कफ व कब्ज का कारण बन सकता है।

तीसरी गलती

​खाली पेट घी खाना लाभदायक है। इसे भी गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। नहीं तो घी गले, खाने की नली, फेफड़े, पेट में चिपक सकता है। साथ ही ढंग से इस्तेमाल ना होने पर कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ा सकता है।

चौथी गलती- घी में खाना न तलें

कभी भी घी के अंदर खाना बनाने की गलती ना करें। अगर आप पूड़ी तलने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत रोक दें। ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है और दिल की बीमारी पैदा हो सकता हैं।

घी के बाद ठंडा पानी पीने की गलती

अगर आपके खाने में घी की मात्रा है तो पानी पर काफी ध्यान दें। घी खाने के बाद ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना बेहद खतरनाक है। यह कई सारे रोगों का कारण बन सकता है।

घी खाने के फायदे

डॉ. मुल्तानी कहते हैं कि असली घी को सही तरीके से खाने पर ताकत बढ़ती है। यह जरूरी पोषण का भंडार है। जोड़ों और हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और स्किन पर निखार आता है। इसके कई और भी फायदे हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर