Explore

Search

November 5, 2026 6:06 pm

राजगुरू राजा नगारचंद की नगरी बालेरा कूबड़ माता मंदिर में सम्पन्न हुआ वार्षिक पाटोत्सव व बालक बालिकाओं का हुआ विषेश सम्मान समारोह ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बाड़मेर ब्यूरो/सुरेन्द्र सिंह चांदेसरा

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्तिथ श्री कूबड़ माता मंदिर बालेरा में वार्षिक पाटोत्सव व प्रतिभावान विद्यार्थियों का समारोह का आगाज सोमवार 12:00 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम में श्री महंत निर्मल दास जी महाराज के पावन सानिध्य में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया वही महंत निर्मल दास ने कहा कि समाज के बालक बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरुक करना चाहिए व समय समय पर हर विद्यार्थी को सम्मानित करना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का हौंसला अफजाई हो सके वहीं कार्यक्रम में अतिथि सुमेर सिंह राजपुरोहित कनोडिया पूर्व उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग द्वारा ये कहा गया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़ना चाहिए और अपने भविष्य में शिक्षा के प्रति बेहतर रुचि रखनी चाहिए व नरपत सिंह बिशुकला अधिशासी अधिकारी ने सफलता के साथ-साथ चरित्रिक उत्थान की भी बात कही वहीं प्रेम सिंह लंगेरा ने विद्यार्थियों के कैरियर गाइडेंस को लेकर अनुग्रहित किया गोपाल सिंह जी भवरिया सामाज को बालिका शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की विभिन्न माध्यमों की बात रखी गई समाज में बालिका शिक्षा जरूरी है आपको बता दिल्ली विश्वविद्यालय के हाल ही में बने छात्र संघ अध्यक्ष राहुल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि समाज के युवाओं को राजनीतिक क्षेत्र में आगे आने का आवहान किया गया ।राजगुरु सेवा संस्थान द्वारा इस कार्यक्रम में 250 बालक बालिकाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में डॉ हिमांशी चौधरी व सक्सेस पॉइंट के निदेशक युवराज सिंह राजगुरु ने भी बालिका शिक्षा में समाज की बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा गक्षेत्र में रुचि रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम मच संचालन लक्ष्मण सिंह बालेरा अशोक सिंह बालेरा द्वारा किया गया ।वही मंदिर के विषेश कार्यकर्ता हनुमान सिंह बालेरा ने बताया है कि रात्रि में विभिन्न चढ़ावे की बोलियां होगी व विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भजन गायक रणवीर सिंह राठौड़ और रविंद्र सिंह राजगुरू द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी ।।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर