Explore

Search

October 22, 2026 5:10 pm

लेटेस्ट न्यूज़

76 वे गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन बाड़मेर ने लोक कलाकार सलामत खान को किया सम्मानित ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दिल है हिंदुस्तानी फेम तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लोक ,सूफी एवं बॉलीवुड गायकी का प्रतिनिधित्व करने युवा लोक कलाकार का 76 वे गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन बाड़मेर द्वारा राज्य उद्योग मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। अपने पिता उस्ताद फकीरा खान पदचिन्हों पर चलकर लोक कला को सलामत रखने वाले सलामत खान राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, ईशा फाउंडेशन शिवरात्रि महोत्सव, जी स्टूडियो कार्यक्रम , महात्मा गांधी जन्मजयंती के अवसर पर प्रस्तुति सहित कई कार्यक्रमो में अपनी कला का जादू बिखेर चुके है। हाल ही में प्रतिष्ठित हरिदास पुरस्कार से सम्मानित हुए सलामत खान सीमा सुरक्षा बल द्वारा प्रशस्ति पत्र, निरमा यूनिवर्सिटी द्वारा प्रशंसा पत्र सहित कई पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर