auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 25, 2025 9:27 pm

28 महीने पहले खेला था टीम के लिए अंतिम मैच…….’28000 रन और 54 शतक लगाने वाले खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर  मार्टिन गप्टिल नेअं तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। गप्टिल ने तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया और कई अहम जीत का हिस्सा रहे। गप्टिल ने अक्टूबर 2022 के बाद से टीम के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था।

न्यूजीलैंड के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

गप्टिल ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने कीवी टीम के लिए 367 मैच खेले। इसमें 198 वनडे, 122 टी20 और 47 टेस्ट खेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 23 शतक जमाए। गप्टिल न्यूजीलैंड के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के क्वार्टर फाइनल मैच में खिलाफ नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी।

हेल्थ इंश्योरेंस पर घट सकती है GST, 35% स्लैब पर अभी कोई फैसला नहीं!

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी खिलाड़ी

गप्टिल अपने संन्यास के समय भी न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 122 मुकाबलों में 31.81 के औसत से 3531 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट में दो शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टेस्ट में यह खिलाड़ी 29.38 के औसत से 2586 रन बना चुका है। गप्टिल ने सबसे ज्यादा रन वनडे में बनाए हैं। यहां उनके बल्ले से 41.73 के औसत से 7346 रन बनाए हैं जिसमें 18 शतक शामिल हैं।

करियर में लगाए 54 शतक

मार्टिन गप्टिल ने 119 फर्स्ट क्लास मैच में 38.43 के औसतक से 7802 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम 17 शतक हैं। वहीं लिस्ट ए में 273 मैच खेलने वाले गप्टिल ने 10444 रन बनाए और 31 शतक भी जड़े। टी20 की बात करें यहां भी गप्टिल पीछे नहीं हैं। उन्होंने 349 मैचों में 9798 रन के साथ 6 शतक भी लगाए हैं। कुल मिलाकर गप्टिल ने अपने करियर में 54 शतक जमाए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मार्टिन गप्टिल के हवाले से लिखा, “एक छोटे बच्चे के रूप में न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था और मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलकर अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैं लोगों के एक महान समूह के साथ बनाई गई यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा। मैं अपने सभी टीम-साथियों और कोचिंग स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, विशेष रूप से मार्क ओ’डोनेल को, जिन्होंने अंडर 19 स्तर से मुझे ट्रेनिंग दी और मेरे करियर में निरंतर समर्थन और ज्ञान का स्रोत रहे।’

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login